विहिप ने फिल्म 'जीरो डार्क थर्टी' की शूटिंग रूकवाई

पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। बाद में मनीमाजरा थाने में शूटिंग करने वाले क्रू मेंबर्स और प्रदर्शनकारियों में बातचीत करवाई गई। एसएचओ राजेश शुक्ला ने बताया कि कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे, लेकिन उन्हें समझा दिया गया है। अब किसी बात को लेकर विरोध नहीं है। शूटिंग को लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी रोष जताया।
मनीमाजरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पन्ना ने कहा कि दुकानदारों का नुकसान हो रहा था, इसलिए उन्होंने विरोध जताया है। व्यापार मंडल के वाइस चेयरमैन सुभाष सरिया ने बताया कि शूटिंग करने वालों ने दुकानों के आगे रस्सियां लगाई थीं, इसलिए दुकानदारों को आने-जाने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा था। बताया गया कि शूटिंग टीम द्वारा व्यापार मंडल को कुछ मुआवजा भी दिया जाएगा। उधर, मनीमाजरा व्यापार मंडल से मलकीत सिंह ने बताया कि शूटिंग करने वालों ने व्यापार मंडल को 7 लाख रुपये का चेक दिया है, जबकि शूटिंग के इंचार्ज कौशिक गुहा ने कहा कि व्यापार मंडल को कोई पैसा नहीं दिया गया। प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट अरविंद ठाकुर, विजय भारद्वाज, नरेश और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications