लोकसभा चुनाव प्रचार में बीवी किरण की परछाई बने पति अनुपम

अच्छे पति-पत्नी की यही तो निशानी होती है कि वो हर सुख में हर दुख में एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें, एक-दूसरे के संघर्ष को अपनाकर एक-दूजे का मनोबल बढाये ठीक उसी तरह जिस तरह से सिने अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी पत्नी किरण खेर का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

मालूम हो कि चंडीगढ़ से किरण खेर भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। किरण खेर के चुनाव प्रचार के लिए पति अनुपम खेर ने अपनी फिल्मों की सारी शूटिंग भी रद्द कर दी है। हालांकि अनुपम ने इस बात को स्वीकारा नहीं कि वो किरण के लिए अपना शूट कैंसिल करके आये हैं बल्कि उन्होंने मीडिया से कहा कि वो खुद के लिए यह सब कर रहे हैं। अनुपम इस माह की शुरुआत में किरण के चंडीगढ़ से नामांकन पत्र भरने के दौरान भी उनके साथ देखे गए थे।

लोकसभा चुनावों के लिए किरण खेर ने नहीं उतारी साड़ी

किरण खेर की तारीफ करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि किरण चंडीगढ़ में बहुत अच्छा मुकाबला कर रही हैं। उनमें अपनी मदद करने का जबर्दस्त जज्बा है। मैं उनसे ज्यादा खुद के लिए बस उनके साथ कुछ समय रहना पसंद करूंगा।

किरण के जोश के आगे तो 30 साल के व्यक्ति भी पानी-पानी हो जाये। मैं उनके समर्पण से बेहद प्रेरित हूं। मेरे दादाजी ने मुझे एक चीज सिखाई कि अगर आप पहले से भीगे हों तो बारिश से नहीं डर सकते। किरण और मैं, दोनों ही योद्धा हैं। हम विपरीत परिस्थितियों से नहीं डरते। हमें पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता किरण की बातों पर भरोसा करेगी और हमारा साथ देगी। मालूम हो कि चंडीगढ़ में किरण खेर का मुकाबला सिने अभिनेत्री और 'आप' पार्टी की सदस्य गुल पनाग से हैं। दोनों में जमकर ट्विटर वार और जुबानी जंग हो रही है। देखते हैं कि चंडीगढ़ की जनता किस अभिनेत्री को अपना मानती है और वोट देती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X