लोकसभा चुनावों के लिए किरण खेर ने नहीं उतारी साड़ी

आपको हेडलाइन पढ़कर आश्चर्य हुआ ना.. लेकिन क्या करे यह बात किरण खेर ने खुद अपने मुंह से कही है। दरअसल मामला यह है कि अभिनेत्री किरण खेर, जो कि चंड़ीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी हैं, अपनी भारी-भरकम साड़ी, गहरे मेकअप और भारी जेवरों के लिए जानी जाती हैं, इन दिनों इसी अंदाज में वह लोगों से चंडीगढ़ में मिल रही हैं।

लोगों के कहने पर किरण खेर भारी-भरकम साड़ी नहीं उतार सकती

हाल ही में अपने प्रचार के लिए किरण खेर ने एक अपना ट्विटर पेज लांच किया है, जिस पर उनके किसी समर्थक ने सुझाव दिया कि वो आम लोगों के लिए चुनाव लड़ रही हैं, ऐसे में उन्हें भारी-भरकम साड़ी की जगह हल्की-फूल्की साड़ी में लोगों से मिलना चाहिए जिस पर किरण खेर ने जवाब दिया कि "आज किसी ने मुझसे कहा कि रैलियों के दौरान आपको सादे कपड़े पहनने चाहिए।

चंड़ीगढ़ के लिए गुल ने छेड़ी किरण के खिलाफ ट्विटर जंग

लेकिन मैं ऐसा कर नेता होने का अभिनय नहीं करना चाहती। मैं जो हूं, वही रहना चाहती हूं। इसलिए लोगों के कहने पर किरण खेर भारी-भरकम साड़ी नहीं उतार सकती।

मालूम हो कि मोदी की प्रशंसक और अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण चंडीगढ़ के लोगों से जुड़ने के लिए ऑनलाइन मंच पर भी सक्रिय रहने का भरसक प्रयास कर रही हैं। यहां तक कि वह ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से उन्हें अपनी सलाह देने का भी आग्रह कर चुकी हैं। जिसके बाद ही किसी अज्ञात शख्स ने उन्हें हैवी लुक ना रखने का सलाह दे डाली।

अपनी पत्नी के मनोबल को बढ़ावा देने के लिए अनुपम खेर भी इन दिनों चंडीगढ में ही हैं उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग रद्द कर दी है। अपनी बीवी की तारीफ करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि "उनका जोश और उत्साह 30 साल के व्यक्ति को शर्मसार कर दे। मैं उनके समर्पण से बेहद प्रेरित हूं। मेरे दादाजी ने मुझे एक चीज सिखाई कि अगर आप पहले से भीगे हों तो बारिश से नहीं डर सकते। किरण और मैं, दोनों ही योद्धा हैं। हम विपरीत परिस्थितियों से नहीं डरते।"

उन्होंने कहा, "किरण चंडीगढ़ में बहुत अच्छा मुकाबला कर रही हैं। उनमें अपनी मदद करने का जबर्दस्त जज्बा है। मैं उनसे ज्यादा खुद के लिए बस उनके साथ कुछ समय रहना पसंद करूंगा।" मालूम हो कि किरण खेर का सीधा मुकाबला 'आप' पार्टी की नेता और अभिनेत्री गुल पनाग से है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X