अनुपम है किरण की जीत.. उम्मीद है बदलेगा चंडीगढ़

Anupam Kher: Kirron Kher will make a difference
कई फिल्मी सितारों ने इस बार चुनावों में अपना भाग्य आजमाया है लेकिन जीत सबको नसीब नहीं है। कुछ ही फिल्मी सितारे ऐसे हें जिन्हें की जीत मिली है जिनमे से एक हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा किरण खेर। जिन्होंने चंडीगढ़ में भारी मतों से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत पर उनके पति और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर काफी खुश हैं।

मिलिए देश की नई महिला सांसदों से, जो जीत कर पहुंची संसद

उन्हें यकीन है कि किरण कुछ कर दिखाएंगी, जो अलग तरह का होगा। अनुपम ने ट्विटर पर लिखा, "चंडीगढ़ में भाजपा, किरण खेर की जीत पर मिली आप की शुभकामानाओं के लिए धन्यवाद। वह बहुत विनम्र हैं। मुझे यकीन है कि वह बदलाव लाएंगी।"

किरण ने पूर्व रेलमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल तथा अभिनेत्री से नेता बनीं आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी गुल पनाग को हराया है। किरण को 42 फीसदी वोट मिले हैं जबकि बंसल को 27 और पनाग को 24 फीसदी वोट मिले।

जानिए कौन-कौन से फिल्मी सितारे पहुंचे लोकसभा

गौरतलब है कि किरण खेर, जो कि अपनी भारी-भरकम साड़ी, गहरे मेकअप और भारी जेवरों के लिए जानी जाती हैं, ने बड़ी ही सादगी से चंडीगढ़ के लोगों को अपना बनाया है। चुनाव प्रचार के दौरान पूरे समय अनुपम खेर अपनी बीवी के साथ साये बनकर खड़े रहे औऱ अपनी पत्नी का मनोबल ऊंचा करते रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X