फिल्मी अंदाज में बोलीं भाजपा प्रत्याशी किरण खेर.. वादा तो टूट जाता है
जहां लोग बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर कहना है कि वो किसी से कोई वादा नहीं कर रही हैं क्योंकि वादा तो टूट जाता है।
यह चुनाव वादे करने के लिए, बल्कि वादे पूरे करने के लिए है
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी अभिनेत्री किरण खेर का कहना है कि यह समय वादे करने का नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने का है। किरण ने बुधवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, "सुप्रभात चंडीगढ़! यह चुनाव वादे करने के लिए, बल्कि वादे पूरे करने के लिए है। पिछले 15 सालों में वादे किए गए लेकिन कुछ नहीं बदला।"
लोकसभा चुनाव प्रचार में बीवी किरण की परछाई बने पति अनुपम
आपको बता दें कि चंडीगढ़ में छह लाख से ज्यादा मतदाता हैं जो कांग्रेस के बंसल 1991,1999, 2004 और 2009 में सांसद चुने जा चुके वर्तमान सांसद पवन कुमार बंसल सहित 16 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे।
बंसल को भाजपा की किरण, आम आदमी पार्टी (आप) की गुलकिरत (गुल) कौर पनाग और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जन्नत जहानुल हक - तीन महिला उम्मीदवार टक्कर दे रही हैं।
लोकसभा चुनावों के लिए किरण खेर ने नहीं उतारी साड़ी
मालूम हो कि मोदी की प्रशंसक और अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण चंडीगढ़ के लोगों से जुड़ने के लिए ऑनलाइन मंच पर भी सक्रिय रहने का भरसक प्रयास कर रही हैं। यहां तक कि वह ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से उन्हें अपनी सलाह देने का भी आग्रह कर चुकी हैं।
अपनी पत्नी के मनोबल को बढ़ावा देने के लिए अनुपम खेर भी इन दिनों चंडीगढ में ही हैं उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग रद्द कर दी है। अपनी बीवी की तारीफ करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि "उनका जोश और उत्साह 30 साल के व्यक्ति को शर्मसार कर दे। मैं उनके समर्पण से बेहद प्रेरित हूं।


Click it and Unblock the Notifications












