दिल्ली के बाद चंडीगढ़ को लूटेंगी सन्नी लियोन
पोर्न स्टार सन्नी लियोन इन दिनों फिर से चर्चा में है वजह है उनका आयटम नंबर। नये साल में अपने स्टेज शो से दिल्ली को मदमस्त करने वाली सन्नी लियोन एक बार फिर से लोगों के सामने रूबरू होने जा रही हैं।
इस बार सन्नी लियोन चंड़ीगढ़ में अपनी खूबसूरत डांस का जलवा बिखेरेंगी। इस स्टेज शो की खास बात यह है कि सन्नी लियोन इस बार अपने शो में आने वाली फिल्म शूटआऊट एट वडाला के दोअर्थी आयटम नंबर..'लैला तेरी ले लेगी' को भी पेश करेंगी, जो कि उनके शो की यूएसपी है।
फिल्म शूटआऊट एट वडाला के इस आयटम नंबर को अब तक का सबसे हॉट आयटम नंबर कहा जा रहा है। फिल्म संजय गु्प्ता के निर्देशन में बन रही है जिसकी निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, कंगना राणावत, तुषार कपूर और सोनू सूद लीड रोल में हैं।फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का भी आयटम नंबर है। वो भी सन्नी लियोन की तरह ही पहली बार आटयम नंबर में दिख रही है। देखते हैं फिल्म के रिलीज के बाद सन्नी का लैला अवतार या प्रियंका का बबली रूप.. लोगों को क्या रास आता है। फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है।
More from Filmibeat
sunny leone chandigarh item number shoot out at wadala priyanka chopra सन्नी लियोन चंडीगढ़ आयटम नंबर शूटआऊट एट वडाला प्रियंका चोपड़ा


Click it and Unblock the Notifications












