..................... Bollywood News In Hindi Live 26 April- Aarti Singh married with Deepak Chauhan, GQ Award looks - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights- शादी के बंधन में बंधी आरती सिंह, जीक्यू अवॉर्ड्स में छाईं ये हसीनाएं

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 26 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं आरती सिंह की शादी की जो कि काफी चर्चा में रही है। आरती सिंह फाइनली शादी के बंधन में बंध गईं हैं और उनका दुल्हन लुक लोगों को काफी पसंद आया है। गौरतलब है कि आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान को अपना हमसफर बनाया है। हालांकि चर्चा थी कि उनकी शादी में सारे गिले शिकवे भुलाकर गोविंदा मामा आएंगे या नहीं? तो ये भी हुआ और अभिनेता ने शादी में आकर भांजी को आशीर्वाद दिया।

इसके अलावा बात करें जीक्यू फैशन की तो इस दौरान सितारों के काफी बोल्ड लुक्स सामने आ रहे हैँ। मीरा राजपूत से लेकर ईशा गुप्ता तक ने स्टेज पर बवाल काट दिया। लेकिन इस वक्त पलक तिवारी और अलाया एफ के लुक्स के लोग दीवाने हो गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी झलक ने सबको पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इस दौरान कुछ सितारे ऐसे ही थो जो बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहनकर आए थे।

इसी तरह की तमाम खबरों के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट के लिए लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 26, 2024 8:42 PM

    TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'सोढ़ी' लापता, 4 दिन से नहीं पहुंचे घर

    टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नाम हमेशा शामिल रहता है। अक्सर देखा जाता है कि इस कॉमेडी शो की स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियां काफी तेज रहती हैं। इस बीच तारक मेहता शो के सरदार सोढ़ी जी यानी गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

  • Apr 26, 2024 6:58 PM

    क्रुणाल पांड्या के घर फिर से गूंजी किलकारी, वाइफ ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म

    लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्गज खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी वाइफ पंखुड़ी शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। क्रुणाल और पंखुड़ी ने इसका नाम वायु रखा है। लखनऊ के प्लेयर क्रुणाल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी। क्रुणाल की वाइफ ने 21 अप्रैल को बच्चे को जन्म दिया। लेकिन उन्होंने यह जानकारी शुक्रवार सार्वजनिक की है।

  • Apr 26, 2024 6:20 PM

    VIDEO: 'ओए...' जरा सी बात पर आपे से बाहर हुए जूनियर एनटीआर, बुरी तरह भड़के

    साउथ की सुपरस्टार कहे जाने वाले जूनियर एनटीआर के फैंस की तादाद इन दोनों बढ़ती जा रही है। एक्टर ने भी अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और कई सारे अवार्ड भी जीत चुके हैं। अब जल्दी ही वह अपकमिंग फिल्म वॉर 2 में भी देखे जाने वाले हैं। जिसके चलते वह चर्चा में बने हुए हैं। जूनियर एनटीआर इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। लेकिन कई बार खबरें आई है कि वह काफी सरल स्वभाव के हैं। लेकिन अब एक्टर का एक अलग ही रूप देखने को मिला जहां पर वह अपना आपा खो बैठे और पैपराजी पर भड़क पड़े। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Apr 26, 2024 5:32 PM

    इंडिया आए सोशल मीडिया सेंसेशन किली पॉल, प्राइवेट वेडिंग करेंगे अटेंड

    सोशल मीडिया सेंसशन किली पॉल भारत आए हैं। उन्हें पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। बताया जा रहा है कि वो गुजरात के अहमदाबाद में एक प्राइवेट वेडिंग में शिरकत करने के लिए आए हैं।

  • Apr 26, 2024 5:01 PM

    मलाइका अरोड़ा ने येलो ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर

    मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। मलाइका अरोड़ा को देखते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा के वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने येलो कलर का स्किनटाइट गाउन पहना हुआ था जो उन पर काफी अच्छा लग रहा था। मलाइका अरोड़ा ने इस ड्रेस में अपने कर्वी फिगर को जमकर फ्लॉन्ट किया है। मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, '50 की उम्र में 25 साल की लग रही हैं।'

  • Apr 26, 2024 5:00 PM

    इलियाना डिक्रूज ने अपनी शादी पर लगाई मुहर

    इलियाना डिक्रूज इन दिनों चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बीच इलियाना डिक्रूज ने इंडिया टुडे को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी बात कह दी है। अब इलियाना डिक्रूज ने अपनी शादी पर मुहर लगा दी है। इलियाना डिक्रूज ने कहा, 'मैरिड लाइफ काफी अच्छी चल रही है। ये कहना बहुत मुश्किल है कि मुझे उसके बारे में क्या पसंद है। उसने मेरे बुरे वक्त में मेरा साथ दिया है।' बता दें कि इलियाना डिक्रूज और उनके पति माइकल डोलन की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल होती है।

  • Apr 26, 2024 4:58 PM

    आर्यन और सुहाना एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद

    शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं। सुहाना खान और आर्यन खान हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए और उनके साथ शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह भी दिखाई दिए। सुहाना खान और आर्यन खान जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने लगे। इसके साथ ही पैपराजी ने सुहाना खान और आर्यन खान को एक साथ पोज देने के लिए कहा तो वह उनकी बात को इग्नोर करते हुए एयरपोर्ट के अंदर चले गए। दोनों का वीडियो सोशल मीडया पर सामने आया है।

  • Apr 26, 2024 4:57 PM

    हॉरर कॉमेडी में फिर से हाथ आजमाएंगे अक्षय कुमार

    जाने माने एक्टर अक्षय कुमार की कॉमेडी को लोग खूब पसंद करते हैं। अक्षय कुमार ने कई कॉमेडी फिल्मों के जरिए लोगों को एंटरटेन किया है। अब खबर ये सामने आई है कि वो फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ काम करने वाले हैं। एचटी सिटी से बातचीत में प्रियदर्शन ने ये बताया है कि वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे। बता दें कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी सुपरहिट है। दोनों ने हेरा फेरी समेत कई मूवीज में साथ काम किया है।

  • Apr 26, 2024 2:58 PM

    थिएटर के बाद अब ओटीटी पर होगी 'लापता लेडीज' की तलाश

    गुरुवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से ये अनाउंसमेंट कर दी गई है। 26 अप्रैल को ये फिल्म ऑनलाइन रिलीज कर दी जाएगी। ऐसे में अगर आपने अभी तक लापता लेडीज को नहीं देखा तो अब नेटफ्लिक्स पर इस मूवी का मजा उठा सकते हैं।

  • Apr 26, 2024 2:56 PM

    Jr Ntr ने पैपराजी पर खोया आपा

    पैपराजी कभी-कभी ऐसी हदें पार कर जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें सितारों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। कुछ दिनों पहले नोरा फतेही ने पैपराजी कल्चर पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि वह उनके प्राइवेट पार्ट्स पर जूम करते हैं। नोरा के बाद अब हाल ही में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का भी एक वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Apr 26, 2024 2:53 PM

    शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट

    शिवांगी जोशी ने मोहसिन खान और कुशाल टंडन संग काम किया हुआ है। दोनों एक्टर्स के साथ ही शिवांगी जोशी की केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद भी किया। ऐसे में शिवांगी जोशी की नई तस्वीरों पर दोनों ही एक्टर्स के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने शिवांगी की तस्वीरों पर लिखा है, 'मोहसिन और आप साथ में हमेशा अच्छे लगते थे, आप दोनों जल्द ही फिर से साथ में काम करो।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया है, 'कुशाल के साथ तो आपको जल्द ही नया शो फिर से करना चाहिए।' शिवांगी जोशी की तस्वीरों पर ऐसे कमेंट्स लगातार आ रहे हैं।

  • Apr 26, 2024 12:25 PM

    बॉबी देओल के बेटे का वीडियो वायरल

    इस वक्त बॉबी देओल के बेटे आर्यमान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पैपराजी से बात कर रहे हैं। वीडियो में साफ समझ में आ रहा है कि वो काफी शर्मीले हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनको फिल्मों में आने की बात कर रहे हैं।

  • Apr 26, 2024 12:00 PM

    इस एक्ट्रेस के बेबी बंप पर रेखा ने किया Kiss

    ऋचा चड्ढा ने अली फजल से शादी की थी और इस वक्त वो प्रेग्नेंट हैँ। एक इवेंट के दौरान ऋचा चड्ढा की मुलाकात रेखा से हो गई थी। इस दौरान रेखा ने जैसे ही प्रेग्नेंट ऋचा को देखा वो खुद को नहीं रोक पाईं। उन्होने ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को किस कर लिया। पीछे खड़ीं फरजाना इस नजारे को लगातार देख रहीं थीं और मुस्कुरा रहीं थीं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसको Viral Bhayani ने साझा किया है।

  • Apr 26, 2024 11:21 AM

    आरती की शादी में नहीं पहुंची मामी

    गोविंदा की पत्नी इस शादी का हिस्सा नहीं बनी हैं। ऐसा कहा जा था कि गोविंदा और कृष्णा के बीच अनबन की वजह उनकी मामी ही हैं? हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

  • Apr 26, 2024 10:26 AM

    'द डर्टी पिक्चर' के दौरान इस नशे की आदी हो गईं थीं विद्या बालन

    उन्होने बताया, ''एक फेज रहा है। द डर्टी पिक्चर के बाद, वो आदत लग गई। शूटिंग के बाद 4-5 सिगरेट पीती थी।" विद्या बालन का बयान चर्चा में है।

  • Apr 26, 2024 9:42 AM

    अब जंगल से वायरल हो गया अंजलि अरोड़ा का वीडियो

    इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा को करीना कपूर और ऋतिक रोशन के गाने.. देखा तुमको जब से पर मचलते हुए देखा जा सकता है। उन्होने शर्ट और जींस पहनी हुई थी। अंजलि अरोड़ा पहाड़ पर काफी किनारे खड़ी हैं जिससे बैकग्राउंड का नजारा काफी कमाल का लग रहा है। वीडियो पर उनके चाहने वालों के कमेंट्स आना शुरु हो गए हैँ। हालांकि अंजलि ने रिएक्शन नहीं दिया है।

    अब जंगल से वायरल हो गया अंजलि अरोड़ा का वीडियो
  • Apr 26, 2024 9:15 AM

    मशहूर होते ही बदले आएशा खान के तेवर? डायरेक्टर को दिया धोखा

    इसरार अहमद का कहना है कि, आएशा खान ने उनके साथ एक गाना शूट किया जो कि आज रिलीज होने जा रहा है। इस गाने का टाइटल 'वो था मेरे शहर में' है। निर्देशक का कहना है कि आएशा खान इस गाने की शूटिंग के बाद एक दिन भी किसी तरह के प्रमोशन में शामिल नही हुई हैं।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X