'डिंपल कपाड़िया के बच्चे आपके हैं या ऋषि कपूर के..?' जब राजेश खन्ना की बदतमीजी पर इस हसीना ने दिया जवाब..

moushumi chatterjee rajesh khanna

राजेश खन्ना को पहला सुपरस्टार कहा जाता है लेकिन ये भी कहा जाता है कि वो किसी को भी कुछ भी कह देते थे। ऐसा ही एक किस्सा उनका एक एक्ट्रेस के साथ हुआ था। राजेश खन्ना एक्ट्रेस के पति और और अभिनेता विनोद मेहरा को लेकर कुछ ऐसा कह डाला था कि हसीना बुरी तरह भड़क गई थी।

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी की.. जो कि अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। रोटी, कपड़ा और मकान और अनुराग जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली मौसमी चैटर्जी को लेकर मशहूर था कि वो काफी तेज तर्रार स्वभाव की महिला है।

यही कारण है कि उन्होने राजेश खन्ना को उनकी बदतमीजी का ऐसा जवाब दिया था कि लोग हैरान हो गए थे और आप भी इसको सुनोगे तो दंग रह जाओगे।

किसका बच्चा है?

दरअसल राजेश खन्ना और मौसमी चैटर्जी के बीच ये विवाद तब हुआ था जब दोनों साथ काम कर रहे थे। मौसमी ने इस किस्से का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उनका कहना था कि महज 15 साल की उम्र उनकी शादी हुई थी और इसके तीन साल बाद पहला बच्चा हो गया था। जब वो दूसरे बच्चे के साथ प्रेगनेंट थीं तो राजेश खन्ना ने तंज कसा था। काका ने कहा, क्या तुम विनोद मेहरा के बच्चे की मां बनने वाली हो, या फिर ये बच्चा तुम्हारे पति का है? इस बात को सुनकर मौसमी चैटर्जी आग बबूला हो गईँ और मुंहतोड़ जवाब दे डाला है। इस जवाब को सुनकर राजेश खन्ना बौखला गए थे और उनको समझ नहीं आ रहा कि ये क्या हुआ।

मौसमी चैटर्जी का जवाब

राजेश खन्ना की इस बात पर मौसमी चैटर्जी ने कहा, डिंपल कपाड़िया की जो बेटियां हैं वो आपसे हैं या फिर ऋषि कपूर से? राजेश खन्ना को अंदाजा भी नहीं था कि सामने से उनके लिए भी ऐसा कुछ आने वाला है। हालांकि इसके बाद भी दोनों के बीच दीवार नहीं आई और बाद में दोनों ने साथ काम किया था। राजेश खन्ना आज इस दुनिया में नहीं है। मौसमी चैटर्जी कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो पर देखा गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X