..................... govinda asking hindustani bhau for having food at arti singh wedding inside video viral watch here - Hindi Filmibeat

भांजी की शादी में खाने को लेकर मेहमानों से ऐसी बात कर रहे थे गोविंदा, कैमरे में रिकॉर्ड हो गया सब कुछ

Arti Singh

Arti Singh Wedding Inside Video: टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह को उनका हसफर मिल गया है और ये हसीना दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस शादी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट गोविंदा पर थी। भांजी की शादी में गोविंदा ने शिरकत भी की और मोहमानों के साथ खाना भी खाया। गोविंदा का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसपर फैंस उनके काफी मजे भी लेते दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि गोविंद बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गोविंद उनसे साथ में खाना खाने के लिए कहते हैं इस पर भाऊ भी हामी भरते दिखाई दे रहे हैं। पैपराजी ने ये मूमेंट कैद कर लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे रिलेटेबल बता रहे हैं और खुद से जोड़ते हुए कमेंट करते हैं हां चीची हम भी शादी में सिर्फ खाने के लिए जाते हैं।

आपको बता दें कि आरती की शादी में सबसे ज्यादा चर्चे उनका मामा और सुपरस्टार गोविंदा के नाम के हो रहे थे जो किसी भी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में दिखाई नहीं दिए। लेकिन जैसे ही भांजी के दरवाजे पर बारात आई तो दूल्हे राजा का स्वागत करने के लिए सबसे पहले गोविंदा ही दिखाई दिए। गोविंदा का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

एक ओर आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान बारात लिए पहुंचे, वहीं दूसरी ओर मामा गोविंदा की भी शादी में शानदार एंट्री हुई। वो नेली ब्लू वेलवेट कोट पहने शादी में शरीक हुए हैं, लेकिन कमी रही तो मामी सुनीता की। वो शादी में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचीं और न ही गोविंदा की बेटी दिखीं। इसको देखने के बाद लोगों का कहना है कि लगता है मामी सुनीता ने अब भी गुस्सा नहीं थूका है। यही वजह होगी कि वो आरती सिंह की शादी जैसे खास मौके पर भी नहीं पहुंचीं। वैसे असल वजह न पहुंचने की क्या है, ये तो गोविंदा और उनका परिवार ही जानता होगा।

Read more about: govinda arti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X