चंड़ीगढ़ की नवनीत ने जीता मिस इंडिया का खिताब

नवनीत एक मीडिया स्टूडेंट हैं और नवनीत फाइनल में पांच और प्रतियोगियों के साथ पहुची थीं। नवनीत कौर से जजेस ने आखिरी सवाल पूछा कि अगर आज ही उनकी मौत हो जाए तो उनके दिल में क्या मलाल रह जाएगा। तो इस प्रश्न पर नवनीत का जवाब था मैंने अभी तक सोसायटी के लिए वो सब कुछ नहीं किया है, मैं महिला सशक्तिकरण, बाल श्रम और समाज की कुरीतियों को खत्म करने के लिए काम करना चाहूंगी। शोभिता धूलीपाला फर्स्ट रनर अप और जोया अपरोज सेकेंड रनर अप रहीं। अब शोभिता मिस अर्थ और जोया मिस पैसिफिक ब्यूटी पीजेंट प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जबकि नवनीत कौर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करेंगी।
इस साल मिस इंडिया प्रतियोगिता को पूरे 50 साल पूरे होने की वजह से इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने कुछ खास इंतजाम किये थे। प्रतियोगिता के दौरान सोनू निगम ने समारोह में अपने गाने से एक खूबसूरत समां बांध दिया। चंडीगढ़ की एक और पार्टिसिपेंट अक्षिता अग्निहोत्री को मिस ब्यूटीफुल लिप्स का खिताब मिला और नवनीत को मिस ग्लोइंग स्किन का खिताब भी मिला।


Click it and Unblock the Notifications