..................... Aamir khan reaction on his third marriage at ott the great indian kapil show - Hindi Filmibeat

तीसरी शादी को लेकर आमिर खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, बोले- मेरे बच्चे मेरी नहीं सुनते...

Aamir Khan

Aamir Khan At The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि हाल ही में कपिल शर्मा के शो का एक नया प्रोमो सामने आया है और इसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फ्लॉप फिल्मों पर भी बात करते हुए नजर आए। दौरान एक्टर ने अपनी तीसरी शादी को लेकर भी बात की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स द्वारा कपिल शर्मा केशव के अपकमिंग एपिसोड का टीजर आउट हुआ है। शो के दौरान आमिर खान को देखा गया और इसमें वह ऑडियंस का अभिवादन करते हुए नजर आए। टीजर में आगे दिखाया गया कि कपिल शर्मा ने आमिर खान को कहा कि भाई उम्मीद नहीं थी कि आप हमारे शो पर आएंगे।

इसी टीजर में आगे सुनील ग्रोवर को देखा जाता है और वह कहते हैं कि 1500 रुपए देते तो हम लोग भी आ जाते। इस पर आमिर हंसने लग जाते हैं और कहते हैं कि हां हम आ जाते। शो में आमिर खान ने बच्चों को लेकर अपना दुख जाहिर किया और बताया कि वह मेरी बात बिल्कुल नहीं मानते। इस बात को सुन कपिल शर्मा हंसने लग जाते हैं।

टीजर के दौरान कपिल शर्मा भी मजाक मजाक में आमिर खान से उनकी तीसरी शादी को लेकर सवाल कर देते हैं। कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि आपको नहीं लगता कि आपको एक बार फिर से सेटल हो जाना चाहिए। इस पर आमिर खान हंसने लग जाते हैं। इसी के अलावा कपिल शर्मा ने आमिर खान की बहनों से सवाल किया था कि क्या उन्होंने कभी एक्टर की पिटाई की है तो इस पर उनकी एक बहाने हां कहा था और एक बहन ने ना कहा था।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X