Arti Singh Wedding: अपनी शादी में इस शख्स को देखते ही झरने से बहे दुल्हनिया के आंसू, खूब रोई आरती सिंह

Arti Singh Wedding Emotional Video: एक्ट्रेस आरती सिंह की कई दिनों से टॉक ऑफ द टाउन बनी शादी मुंबई के इस्कॉन टेंपल में संपन्न हो गई है। शादी के चंद मिनटों के भीतर की आरती और दीपक चौहान की शादी की तस्वीरों और वीडियो से सोशल मीडिया गलियारा पट गया था। ऐसे मे आरती का एक ऐसा वीडियो हम आपके लिए आए हैं जो हर किसी को इमोशनल कर रहा है।
दरअसल, आरती सिंह अपनी शादी में दूल्हे राजा दीपक की पहली झलक पाते ही बेहद इमोशनल हो गई और अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाईं। ऐसे में आरती के आंसू खूब तेजी से बहे और उनके दूल्हे ने उन्हें अपनी बाहों में भर लिया। आरती की ये वीडियो हर किसी को इमोशनल कर रहा है और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां तमाम लोग इसे आरती की ओवरएक्टिंग करार दे रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे आरती का असली भावनाएं बता रहे हैं।
आरती कम मेकअप के साथ लाल दुल्हन के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति सफेद रंग की शेरवानी में जच रहे थे। नेटिज़न्स आरती के लहंगे से काफी इंप्रेस हुए और उनकी ढेर सारी तारीफ की। एक यूजर ने कहा, 'वाह, आखिरकार रेड शेड का लहंगा... पेस्टल से बोर हो गया था।' एक ने लिखा, 'वाह, तुम सुंदर लग रही हो। बधाई हो!'
दीपक चौहान सक्सेसफुल बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं। इसी के साथ दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। जहां आरती टीवी की दुनिया में मशहूर हैं, वहीं दीपक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ अपनी प्रोफ़ाइल रखते हैं, लेकिन दीपक को भी 16 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आरती सिंह के होने वाले पति 38 साल के हैं और 5 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं।
आरती ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था कि वह दीपक चौहान से उनकी चाची के माध्यम से मिली थी, जो मैचमेकर के रूप में काम करती थी। कई सारे चीजें मिलने के बावजूद, आरती तब तक किसी से नहीं जुड़ी जब तक कि दीपक साथ नहीं आए और उन्होंने ट्राई नहीं किया। उन्होंने आगे बताया था कि ये पूरी तरह से एक अरेंज मैरिज है और इसमें कोर्टशिप पीरियड था क्योंकि वे एक-दूसरे को जानना चाहते थे।
दीपक के बारे में बात करते हुए आरती ने बताया था कि, 'उनकी पिछले साल जुलाई में बात हुई थी और अगस्त के बाद मुलाकात हुई। आरती ने नवंबर में इस रिश्ते के लिए सीरियस होने का फैसला किया। हालांकि, वे तब तक आगे नहीं बढ़े जब तक कि उनके परिवारों ने इसकी मंजूरी नहीं दे दी। उन्होंने कहा कि दीपक ने इस साल 1 जनवरी को दिल्ली में उनके गुरुजी के मंदिर में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।'


Click it and Unblock the Notifications











