सोनी टीवी के ऑडिशन में बेहूदे बाउंसर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सोनी टीवी के इंडियन आइडल कार्यक्रम के चंडीगढ़ ऑडिशन में बाउंसरों ने रविवार को बेहद घटिया रवैया दिखाया। वहां पर वे आए लोगों से बदजमीजी करते रहे। वरिष्ठ पत्रकार केवल तिवारी ने बताया कि उनसे भी बाउंसर गेट पर ही घटिया व्यवहार करने लगे। पूछते हैं,आप कौन हैं, क्यों आये हैं।
बाउंसरों का आतंक
बाउंसर वहां पर सोनी के ऑडिशन में आए लोगों से इसी तरह से पेश आ रहे थे। वहां एक बोर्ड लगा था स्कूल से सौ गज की दूरी पर धूम्रपान बेचना या करना दंडनीय अपराध है। लेकिन वहीं दो बाउंसर सिगरेट के धुएं के छल्ले उड़ा रहे थे।
अफरातफरी का मंजर
अंदर बेहद अफरातफरी। एक मां अपने बच्चे के लिये विक्स ढूंढ रही थी। बाहर आ नहीं सकती थी क्योंकि बाउंसर फिर अंदर नहीं आने देंगे। सुबह छह बजे से आई थी और शाम के पांच बज गये थे। कितना समय और लगेगा पता नहीं। ऐसे ही अनगिनत मां-बाप थे। कई जबरदस्ती बच्चों को लेकर आये थे तो कुछ बच्चे जिद कर आ गये। एक बच्ची बलिया से आई थी। सुबह पांच बजे स्कूल के गेट पर पहुंच गयी। उसका भाई तो अंदर ऑडिशन के लिये चला गया, लेकिन उसे नहीं जाने दिया गया।
तय हों मानक
तिवारी कहते हैं कि सोनी टीवी वालों तक अगर यह मैसेज पहुंच जाये तो कहना चाहूंगा कि उनका कार्यक्रम लोकप्रिय है, लेकिन बच्चों के प्रोग्राम के लिये कुछ तो मानक तय कर लीजिये।


Click it and Unblock the Notifications












