'बेशर्म' रणबीर से कैट मिलने पहुंची चंडीगढ़, क्यों?
एक बार फिर से बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार रणबीर कपूर सेक्सी अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर से मिलने के लिए चंडीगढ़ गयी हैं। रणबीर कपूर वहां पर फिल्म बेशर्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि फिल्म बेशर्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ नहीं है, इसलिए कैटरीना का चंडीगढ़ जाना लोगों की चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।
बॉक्सऑफिस पर अजब प्रेम की गजब कहानी और राजनीति जैसी बंपर हिट फिल्में देने वाली इस जोड़ी को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं। कहा जाता है कि सलमान का साथ छूटने के बाद कैटरीना के करीब अगर कोई है तो वो हैं रणबीर कपूर।
दोनों को रोमांस की खबरें भी समय-समय पर आती रहती हैं। कहा तो यह भी जाता है कि कैट का यूं रणबीर से मिलना सलमान खान को बिल्कुल रास नहीं आता है। बावजूद इसके कैटरीना, रणबीर से मिलने का समय निकाल ही लेती हैं।देखते हैं इस बार इनकी मुलाकात क्या रंग लाती है? खबर है कि कैटरीना चंडीगढ़ में पूरे दो दिन बिताने वाली हैं। और रणबीर भी अगले तीन दिन तक वहां शूंटिंग करेंगे। यहां आपको यह भी बताते चले कि कैटरीना भले ही रणबीर के बारे में कुछ ना कहती हों लेकिन रणबीर हमेशा कहते हैं कि कैटरीना उनकी अच्छी दोस्त है।


Click it and Unblock the Notifications
