हिट होने के लिए सोनम भी आ गयी 'बिकनी' में

मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से लेकर आज तक उन्होंने फिल्में तो कई की लेकिन सक्सेस अभी भी उनसे कोसो दूर हैं। जिसकी चाहत में सोनम कपूर यशराज बैनर के पास पहुंची है और वो हर काम कर रही हैं जो उन्हें सफलता की राह तक ले जायेगा।

खबर आ रही है कि यशराज की नई फिल्म में सोनम कपूर बिकनी में नजर आने वाली हैं। इसलिए सोनम कपूर आज कल जिम में पसीना बहा रही है ताकि वो बिकनी में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिखे। करीना कपूर को अपनी आयडल मानने वाली सोनम कपूर भी उन्ही की तरह हॉट और सेक्सी दिखने की फिराक में हैं।

शायद बिकनी पहनने की वजह से ही सोनम कपूर को लोग बोल्ड कहना शुरू कर दें क्योंकि अभी तक सोनम की इमेज एक ठंडी अभिनेत्री के ही रूप में हैं।

हालांकि सोनम ने फिल्म मौसम और आई हेट लवस्टोरी में काफी हॉटपन दिखाया था, बावजूद इसके फिल्में नहीं चली। देखते हैं बिकनी में मैडम कहां तक जा पाती हैं। सोनम कपूर का यह परवर्तित रूप देखने के बाद शायद उनके सिर से फ्लॉप अभिनेत्री का ठप्पा हट जाये।

वैसे यशराज की फिल्म में जितनी अभिनेत्रियों ने बिकनी पहनी है सभी हिट रही हैं। अब चाहे ईशा देओल हों या फिर बिपाशा बासु, आप अनुष्का का नाम लीजिये या फिर करीना का। यशराज बैनर ने सबको बिकनी पहनाकर अच्छी और हिट फिल्में दी है। शायद यही सोचकर सोनम ने भी बिकनी में आने का फैसला किया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X