तस्वीरों में देखें- बॉलीवुड की हॉट बिकनी बेब्स
मुंबई। बॉलीवुड में अब तक हिट हुईं अभिनेत्रियों में शायद ही कोई होगी, जिसने कभी बिकनी में शॉट नहीं दिया। फिर चाहे वो पुरानी फिल्मों में सायरा बानो और शर्मिला टैगोर हों या फिर आज की करीना कपूर और सन्नी लियोन। कभी न कभी सभी पर्दे पर बिकनी में दिखाई दी ही हैं। लेकिन ऐसा क्यों? क्या निर्देशक इन पर दबाव डालते हैं या फिर ये खुद अपनी मर्जी से ऐसे शॉट देने के लिये लालायित रहती हैं।
बॉलीवुड से करीब 40 साल से जुड़े नूर मोहम्मद बताते हैं कि बिकनी में शॉट के दो प्रमुख कारण होते हैं। पहला अगर किसी फिल्म में किरदार ही ऐसे वस्त्रों की मांग कर रहा हो, तो उसमें डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से लेकर अभिनेत्री तक सब उसकी जरूरत को समझते हैं। लेकिन कई बार प्रोड्यूसर अपनी फिल्म को हिट कराने के लिये भी ऐसा करते हैं। ऐसा होने पर अधिकांशत: अभिनेत्रियां हिचकती हैं। हिट हीरोइनें तो तुरंत मना कर देती हैं, वहीं जिन हीरोइनों को इंडस्ट्री में सरवाइव करने के लिये कोई और चारा नहीं होता है, वो ऐसे रोल खुशी-खुशी एक्सेप्ट करती हैं।
नूर बताते हैं कि अब ट्रेंड बदल रहा है। अब डायरेक्टर बिकनी में शोकेस की तरह हीरोइनों को दिखाने के बजाये, हॉट सीन ज्यादा प्रिफर कर रहे हैं। हाल ही की फिल्मों को देखें तो मर्डर के बाद से अब तक अधिकांश फिल्मों में हॉट सीन या कम से कम चुंबन दृश्य जरूर डाल दिये जाते हैं। निर्देशक का मानना है कि छोटे शहरों से आने वाली जनता में अधिकांश लोग ऐसे दृश्य देखने ही हॉल में जाते हैं। लिहाजा बिकनी सिर्फ फोटोशूट में ही प्रचलित है।
देखें बॉलीवुड की 50 बिकनी बेब्स | लव, रिलेशनशिप एंड सेक्स पर हुआ सर्वे- पढ़ें रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications











