Irrfan Khan के बेटे ने जिंदगी से मान ली हार? कहा- 'मन कर रहा है बाबा के पास चला जाऊं'

Babil Khan Cryptic Post

Babil Khan Cryptic Post: मशहूर एक्टर इरफान खान एक महान कलाकार थे और उनकी जगह ले पाना आज के एक्टर्स के लिए नामुमकिन है। हालांकि इरफान अपने फैंस और परिवार को काफी साल पहले अकेला छोड़ गए और उनके अपने अभी तक इस गम से उबर नहीं पा रहे हैं।

बाबिल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला पोस्ट

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो साल की लड़ाई के बाद 53 साल की उम्र में 29 अप्रैल, 2020 को इरफान खान का निधन हो गया। एक्टर को गुजरे हुए चार साल होने वाले हैं। अब एक्टर की पुण्यतिथि से पहले, उनके बेटे, एक्टर बाबिल खान ने 'हार मानने' पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए हैं। बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि मैं हार मान लूं और बाबा के पास चला जाऊं।" हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया गया।

बाबिल अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पारिवारिक जीवन की अनदेखी तस्वीरें और किस्से साझा करते हैं। इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने इरफ़ान और उनकी मां की तस्वीर को कैप्शन के साथ साझा किया, "मैं आपको याद करूंगा, आपको पता है? मेरी छतरी के नीचे खड़ा हूं। मुझे भी आपकी याद आएगी, लेकिन मुझे लगता है कि अब बारिश में नाचने का समय आ गया है।"

बाबिल खान का करियर

वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो, बाबिल ने 'कला' के साथ जगन बटवाल के रूप में एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसमें तृप्ति डिमरी, स्वस्तिका मुखर्जी और समीर कोचर सहित अन्य कलाकार थे। अन्विता दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। उन्हें के के मेनन, आर. माधवन, दिव्येंदु और अन्य के साथ 'द रेलवे मेन' में भी देखा गया था। इसके बाद, बाबिल शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म, 'द उमेश क्रॉनिकल्स' में अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Read more about: babil khan irrfan khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X