बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन

काका आपके फैन्स आपसे कोई नहीं छीन सकता...
मालूम हो कि कल ही मुम्बई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना की तबियत आज सुबह अचानक खराब हो गई और परिजनों ने डॉक्टरों को घर पर ही बुला लिया। सूत्रों की मानें तो वह अपने घर में ही वेटिंलेटर पर रखे गये थे मगर जिंदगी की जंग हार गये। इससे पहले 15 दिनों तक वह अस्पताल में भर्ती थे। इस खबर ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है।
सूत्रों की मानें तो राजेश खन्ना के बंगला 'आर्शिवाद' के बाहर भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। बॉलीवुड की हस्तियों सहित देश की बड़ी हस्तियों ने इसे एक युग का अंत बताया है। खबर आ रही है कि कल 11 बजे राजेश खन्ना का अंतिम संस्कार किया जायेगा। राजेश खन्ना की उम्र 69 साल थी।
मैं शायर बदनाम..मैं चला मै चला.. सुपरस्टार राजेश खन्ना का यादगार सफर


Click it and Unblock the Notifications