क्या बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाएंगे ऋतिक रोशन? जानें क्यों अपने चहेते स्टार को लेकर परेशान हुए फैंस

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में गिने जाते हैं। कई एक्टर्स हैं जो खुद को फिट रखने के लिए ऋतिक रोशन से टिप्स लेते हैं। फिर चाहे डांस हो या एक्शन, ऋतिक रोशन हर कला में माहिर हैं। 49 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन की इस फिट बॉडी का कोई जवाब नहीं है। लेकिन, हाल में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं जिससे उनके फैंस परेशान हो गए हैं।
दरअसल, हाल ही में ऋतिक रोशन को एक बोन मैरो ट्रांसप्लांट केंद्र में स्पॉट किया गया जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, ऋतिक रोशन अपना बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाने जा रहे हैं। इसकी वजह उनकी सालों पहले लगी चोट है।
ऋतिक रोशन को उनकी फिल्म 'बैंग बैंग' के दौरान सिर में गहरी चोट लगी थी। चोट लगने के कुछ महीनों के बाद सर्जरी कर ऋतिक रोशन के सिर से ब्लड क्लॉट को हटा दिया गया था। लेकिन, अब बोन मैरो ट्रांसप्लांट केंद्र में स्पॉट किए जाने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि, इसी चोट की वजह से उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं आई ऑफिशियल जानकारी
हालांकि, ऋतिक रोशन क्यों बोन मैरो ट्रांसप्लांट केंद्र में स्पॉट किए गए इससे जुड़ी अपडेट सामने नहीं आई है लेकिन, ऋतिक रोशन यहां चेक अप कराने पहुंचे थे। पिछले दिनों ऋतिक रोशन ने अपने इंटरव्यू में डिप्रेशन के दिनों की बात की थी।

वॉर के दौरान थे डिप्रेशन में
ऋतिक रोशन ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि, 'वॉर' की शूटिंग के दौरान वो अवसाद से ग्रसित थे। उन्होंने यह तक कहा था कि, वो इस फिल्म को करने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन वो करने के लिए राजी हो गए थे। बता दें कि, वॉर में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ भी थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

वर्क फ्रंट
ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, पिछले साल उनकी 'विक्रम वेधा' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। ऋतिक रोशन जल्द ही 'फाइटर' में भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











