B'day Special:जानें सेल्समैन से कैसे विजय सेतुपति बने साउथ के सबसे धांसू सुपरस्टार, अब बॉलीवुड में दिखाएंगे दम

Vijay Sethupati

Vijay Sethupathi Birthday: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय सेतुपति आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर विजय सेतुपति के प्रशंसक उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। विजय सेतुपति तमिलनाडु के रहने वाले हैं और अपनी धारदार अभिनय के दम पर उन्होंने अपनी पहचान कायम की है। विजय सेतुपति की हर फिल्म में उनका किरदार और अभिनय इतना दमदार होता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आती है।

विजय सेतुपति आज सुपरस्टार जरूर हैं लेकिन, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए विजय सेतुपति ने काफी संघर्ष किया है। एक्टर बनने का उनका सपना रातों रात नहीं पूरा हुआ है। एक्टर बनने से पहले विजय सेतुपति ने आर्थिक तंगी भरे दिन भी देखे हैं। उन्होंने सेल्समैन, अकाउंटेंट, कैशियर और फोन बूथ ऑपरेटर जैसी नौकरी भी कर चुके हैं।

लेकिन, अब विजय सेतुपति साउथ की सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेताओं में शुमार हैं। उन्हें अब बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है। विजय सेतुपति शाहरुख खान के साथ 'जवान' फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं, जल्द ही शाहिद कपूर के साथ उनकी 'फर्जी' वेब सीरीज रिलीज होने वाली है।

की कई शानदार फिल्में

की कई शानदार फिल्में

विजय सेतुपति ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। उन्होंने 'पेटा', 'मास्टर', 'विक्रम', 'सुपर डिलक्स' समेत कई शानदार फिल्मों में नजर आए। उन्होंने करियर की शुरुआत में कई फिल्मों में छोटो-छोटे रोल भी किए। साल 2010 में 'थेनमुर्क परुवाकाटरू' फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।

जीते तीन नेशनल अवार्ड

जीते तीन नेशनल अवार्ड

विजय सेतुपति की फिल्म 'थेनमुर्क परुवाकाटरू को तीन नेशनल अवार्ड मिले थे। इसके बाद विजय सेतुपति को एक के बाद एक कई शानदार फिल्में ऑफर हुई और वो भी करियर में आगे बढ़े।

बॉलीवुड में काम

बॉलीवुड में काम

विजय सेतुपति की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' भी जबरदस्त ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में वो कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए थे। यह फिल्म हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी खूब पसंद की गई थी। अब विजय बॉलीवुड में छा जाने के लिए तैयार हैं।

'फर्जी' में आएंगे नजर

'फर्जी' में आएंगे नजर

विजय सेतुपति जल्द ही शाहिद कपूर के साथ 'फर्जी' वेब सीरीज में नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वेब सीरीज में विजय सेतुपति, शाहिद के अलावा केके मेनन और राशि खन्ना नजर आने वाले हैं।

शाहरुख-कैटरीना के साथ दिखेंगे विजय सेतुपति

शाहरुख-कैटरीना के साथ दिखेंगे विजय सेतुपति

विजय सेतुपति, शाहरुख खान के साथ 'जवान' फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा विजय सेतुपति 'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X