..................... Actor John Abraham trolled for wearing casual tshirt and jeans for Radhika Merchant and Anant Ambani's engagement। अनंत अंबानी-राधिका की सगाई में जॉन अब्राहम के कपड़ों को देख भड़के यूजर्स, हो गए ट्रोल - Hindi Filmibeat

अनंत अंबानी-राधिका की सगाई में जॉन अब्राहम के कपड़ों को देख भड़के यूजर्स, ट्रोल हो रहे एक्टर

John Abraham

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की गुरुवार को हुई। दोनों की सगाई के दौरान पूरा अंबानी परिवार एंटीलिया में मौजूद था। इस दौरान पूरे एंटीलिया को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों की सगाई चुनरी और गोलढाना की रस्मों के साथ की गई है।

वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की। अनंत और राधिका की सगाई समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सभी स्टार्स पारंपरिक और स्टाइलिश अंदाज में फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन, सोशल मीडिया पर हर किसी की नजरें जॉन अब्राहम पर टिक गई हैं और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, जॉन अब्राहम अनंत और राधिका की सगाई में कैजुअल जींस, टी शर्ट और जैकेट में पहुंचे थे। हमेशा की तरह जॉन अब्राहम काफी हैंडसम लग रहे थे लेकिन, यूजर्स को उनका ये कैजुअल लुक सगाई की रस्म के अनुसार पसंद नहीं आ रहा है और अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मशहूर पापाराज़ी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने जॉन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@manav.manglani) पर शेयर किया है।

एक यूजर ने लिखा है- वो ऐसे कपड़े पहनकर कहां जा रहे हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- ड्रेस कोड अपनी मर्जी का ही होना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा है- क्या ये सच में ऐसे ही गए हैं। एक यूजर ने लिखा है- भाई को ठंड लग रही है मुंबई में, शॉल लाओ कोई।

बता दें कि, जॉन अब्राहम के अलावा भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान खान, ऐश्वर्या राय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स पारंपरिक अंदाज में नजर आए। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X