SRK की बेस्ट फ्रेंड के बर्थडे बैश में कुछ यूं जगमगाए सितारे, सुहाना से लेकर अनन्या का दिखा ग्लैमरस अंदाज

शाहरुख खान की बेस्ट फ्रेंड काजल आनंद ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया। काजल आनंद के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार्स उनकी बर्थडे बैश में स्पॉट किए गए। हर किसी की निगाहें इस दौरान बॉलीवुड के चहेते स्टार किड्स पर इस दौरान हर किसी की निगाहें थम गई। काजल आनंद के जन्मदिन में रानी मुखर्जी से लेकर गौरी खान समेत कई और सेलेब्स नजर आए।
साथ ही अनन्या पांडे, सुहाना खान और आर्यन खान समेत कई स्टार किड्स भी इस दौरान कैमरे में कैद गए। इस दौरान सभी सेलेब्स काफी ग्लैमरस अंदाज में स्पॉट किए गए। कई स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बता दें कि, काजल आनंद के बर्थडे बैश की यह तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है। आप भी देखें किस अंदाज में काजल आनंद के बर्थडे बैश में नजर आए स्टार्स।

नव्या नवेली का दिखा स्टनिंग अंदाज
नव्या नवेली भी काजल आनंद की बर्थडे बैश में स्पॉट की गई। इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। नव्या नवेली ने वन पीस के साथ एक स्टाइलिश हैंड बैग कैरी किया था। नव्या नंदा के अलावा उनकी मॉम श्वेता बच्चन और भाई अगसत्य नंदा भी स्पॉट किए गए थे।

सुहाना खान ने लूटी लाइमलाइट
सुहाना खान भी काजल आनंद के जन्मदिन के मौके पर ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। सुहाना खान इस लुक में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। हर किसी की निगाहें इस दौरान सुहाना खान पर ही थम गई।

गौरी खान का स्टाइलिश अवतार
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हमेशा ही अपने क्लासी लुक के लिए जानी जाती हैं। काजल आनंद के बर्थडे बैश में भी गौरी खान काफी स्मार्ट और एलिगेंट लग रही थीं। उनका यह लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

रानी मुखर्जी भी हुई स्पॉट
रानी मुखर्जी भी काजल आनंद के जन्मदिन पर पिंक टॉप और ब्लू जींस में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने सनग्लास भी लगाया हुआ था। रानी मुखर्जी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अनन्या का ग्लैमरस अंदाज
इस बर्थडे बैश में अनन्या पांडे ग्रीन ऑफ शोल्डर आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने इस आउटफिट के साथ बन बना रखा था। अनन्या पांडे के इस लुक की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आर्यन खान का कूल लुक
शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान भी इस दौरान काफी कूल लुक में नजर आए। उन्होंने सफेद स्वेटशर्ट के साथ ब्लैक जींस पहन रखा था।

शनाया कपूर
संजय कपूर और महीन कपूर की बेटी शनाया कपूर भी काजल अग्रवाल की बर्थडे बैश में ब्लैक आउटफिट में पहुंची थी और वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











