शाहरुख खान की इन एक्शन फिल्मों ने की थी ताबड़तोड़ कमाई, क्या 'पठान' भी दोहराएगी इतिहास

Shah Rukh Khan Action

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान के फैंस भी सिनेमाघरों में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसको यशराज फिल्म्स के ऑफिशियल पेज पर साझा किया गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान 'पठान' को लेकर बात कर रहे थे।

उन्होने खुलासा करते हुए बताया था कि 'पठान' से उनका एक ऐसा सपना पूरा हुआ है जो कि वो पिछले 32 साल से देख रहे थे। जी हां, शाहरुख खान का कहना था कि वो एक्शन हीरो बनने के लिए आए थे लेकिन उनको रोमांटिक हीरो बना दिया। वो लगातार ऐसी फिल्में करने की सोच रहे थे, अब 'पठान' से उनका सपना पूरा होने वाला है।

बेशक, शाहरुख खान पठान में हॉलीवुड के स्तर का एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे लेकिन, पहले भी शाहरुख खान अपनी फिल्मों में एक्शन का तड़का लगाते नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों ने शाहरुख खान के करियर को अलग दिशा दी थी और अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पठान भी शाहरुख खान के इतिहास को दोहराएगी। आप भी देखें फिल्मों की लिस्ट-

डॉन

डॉन

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन की रीमेक फिल्म 'डॉन' में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करते नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल था। पुराने डॉन का यह रीबूट वर्जन दर्शकों को पसंद आया था।

रईस

रईस

'रईस' में शाहरुख खान गैंगस्टर और विधायक रईस आलम की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद अलग और नया था। इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

मैं हूं ना

मैं हूं ना

'मैं हूं ना' को शाहरुख खान की सबसे क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने मेजर राम शर्मा का किरदार निभाया था। शाहरुख खान इस फिल्में में राघवन दत्ता या सुनील शेट्टी के साथ जबरदस्त एक्शन करते नजर आए थे।

दीवाना

दीवाना

शाहरुख खान ने बॉलीवुड में डेब्यू 'दीवाना' से किया था। फिल्म में उनके अलावा दिव्या भारती और ऋषि कपूर थे। फिल्म में शाहरुख खान ने ऑब्सेसिव लवर की भूमिका निभाई थी और पहली ही फिल्म में एक्शन करते देख लोगों ने उन्हें खूब सराहा था।

करण अर्जुन

करण अर्जुन

शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर 'करण अर्जुन' कई मायनों में खास है। इस फिल्म में शाहरुख और सलमान जबरदस्त एक्शन करते हुए दुश्मनों का मुकाबला करते दिखे थे। इस फिल्म के बाद शाहरुख खान की गिनती भी एक्शन हीरो में होने लगी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X