..................... Bollywood News Hindi Live 25 April- Alia Bhatt, Urvashi Rautela and Salman look Heeramandi screening - Hindi Filmibeat

Bollywood News Hindi Live- हीरामंडी की स्क्रीनिंग से सितारों के लुक्स वायरल, सलमान की जींस ने जीता दिल

bollywood news live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 25 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म हीरामंडी की, जिसकी स्क्रीनिंग पर सितारे पहुंचे। इस दौरान आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला के लुक्स ने सबको दीवाना बना दिया। आलिया भट्ट ने कहां सिंपल लुक में कहर ढाया तो वहीं उर्वशी रौतेला बिल्कुल डॉल लग रहीं थीँ। जैसे ही दोनों के वीडियोज सामने आए लोगों ने दिल खोलकर उनकी तारीफ की है। बता दें कि ये मल्टीस्टारर फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

इसके अलावा हीरामंडी स्क्रीनिंग में सलमान खान को लेकर चर्चा है। इस दौरान उन्होने एक जींस पहनी हुई थी जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रही है। लोगों के लिए सलमान खान की जींस चर्चा का विषय है। काफी कम देखा जाता है कि सलमान खान इस तरह के लुक में दिखते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म को सपोर्ट करने के लिए सलमान खान हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर नजर आए थे।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड से जुड़ी खबरों के लिए आप दिनभर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 25, 2024 6:02 PM

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी एक्टिंग में बनाएगी करियर

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी बेटी शोरा के भविष्य को लेकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनकी बेटी शोरा को एक्टिंग में दिलचस्पी है और एक्टर बनना चाहती हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया है कि उन्होंने अपनी 13 साल की बेटी शोरा का एडमिशन एक एक्टिंग स्कूल में करवाया है।

  • Apr 25, 2024 6:01 PM

    मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' का गाना 'बाघ का करेजा' रिलीज

    मनोज बाजपेयी के फैंस उनकी फिल्म 'भैया जी' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 24 मई को रिलीज होने वाली है। इसी बीच फिल्म 'भैया जी' का गाना 'बाघ का करेजा' रिलीज कर दिया गया है। मनोज बाजपेयी की फिल्म का ये गाना फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म का गाना 'बाघ का करेजा' को मनोज तिवारी ने गाया है और इसके लिरिक्स डॉ. सागर ने लिखे हैं।

  • Apr 25, 2024 6:01 PM

    आयुष्मान खुराना के हाथ लगी करण जौहर की फिल्म

    आयुष्मान खुराना ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और जिन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब आयुष्मान खुराना को लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ एक फिल्म लग गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना ने करण जौहर और गुनीत मोंगा के साथ एक स्पाई कॉमेडी फिल्म करने के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म को आकाश कौशिक डायरेक्ट करेंगे।

  • Apr 25, 2024 6:00 PM

    'हीरामंडी' प्रीमियर पर ईशा देओल के होंठों ने फिर खींचा ध्यान

    ईशा देओल की लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियोज ने लोगों को चौंका दिया। जिसके बाद अदाकारा के बदले लुक को लेकर खूब बातें बनीं। अदाकारा ईशा देओल सामने आईं लेटेस्ट वीडियोज और फोटोज में अपने फूले हुए होठों को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो गईं। जिसके बाद उनकी लिप सर्जरी को लेकर कयास लगने लगे हैं। अब हाल ही में अदाकारा ईशा देओल फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी' के प्रीमियर में पहुंची थीं। जहां एक बार फिर उनके बदले लुक ने लोगों का ध्यान खींचा।

  • Apr 25, 2024 4:47 PM

    Salman Khan के जीजा आयुष हुए इमोशनल

    आयुष शर्मा ने बताया कैसे उन्होंने 'सलमान खान को उनकी जगह एक कुत्ते को लॉन्च करना चाहिए था' जैसे गंदे कमेंट किए। एक्टर, जिनकी शादी सलमान की बहन अर्पिता खान से हुई है, सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पुराने कमेंट को याद करते हुए रो पड़े। एक्टर ने 2018 की फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और लोगों को यह कहते हुए याद किया कि सलमान ने आयुष को लॉन्च करके अपना पैसा बर्बाद किया।

    Salman Khan के जीजा आयुष हुए इमोशनल
  • Apr 25, 2024 4:45 PM

    Konkana Sen के एक्स पति रणवीर शोरी ने खोल दी एक्ट्रेस की लव लाइफ की पोल

    फेमस एक्ट्रेस कोंकणा सेनशर्मा के फैंस उस वक्त हैरार रह गए जब उनके पूर्व पति यानी एक्स हस्बैंड और एक्टर रणवीर शौरी ने कथित तौर पर सरदार उधम फेम एक्टर अमोल पाराशर के साथ उनके गुप्त रिश्ते की पुष्टि की।

    Konkana Sen के एक्स पति रणवीर शोरी ने खोल दी एक्ट्रेस की लव लाइफ की पोल
  • Apr 25, 2024 4:43 PM

    Irrfan Khan के बेटे ने जिंदगी से मान ली हार?

    न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो साल की लड़ाई के बाद 53 साल की उम्र में 29 अप्रैल, 2020 को इरफान खान का निधन हो गया। अब एक्टर की पुण्यतिथि से पहले, उनके बेटे, एक्टर बाबिल खान ने 'हार मानने' पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद फैंस परेशान हो गए हैं। बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि मैं हार मान लूं और बाबा के पास चला जाऊं।" हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया गया।

    Irrfan Khan के बेटे ने जिंदगी से मान ली हार?
  • Apr 25, 2024 3:32 PM

    'हीरामंडी' प्रीमियर पर स्वैग से पहुंचे सलमान खान

    बीती रात मुंबई में निर्देशक संजय लीला भंसाली की मचअवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी' का खास प्रीमियर रखा गया। जहां कई फिल्मी सितारे पहुंचे। इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान ने भी 'हीरामंडी' के प्रीमियर इवेंट में धमाकेदार एंट्री मारी। जिसकी झलक इंस्टाग्राम पर आते ही छा गई। सुपरस्टार सलमान खान इस दौरान सुपरकूल अंदाज में नजर आए। एक्टर ने कार्टून प्रिंट वाली कूल जींस कैरी की थी। साथ ही वो ब्लैक शर्ट में नजर आए। इस दौरान सलमान खान ने सुकून में पूरे स्टाइल के साथ एंट्री कर हर किसी का ध्यान खींच लिया।

  • Apr 25, 2024 1:13 PM

    Tamannaah Bhatia पर पुलिस ने कसा शिकंजा, इस मामले में भेजा एक्ट्रेस को भेजा समन

    हाल ही में तमन्ना भाटिया को महाराष्ट्र साइबर ने फेयरप्ले ऐप पर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 की इललीगल स्ट्रीमिंग के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया है, जिससे वायाकॉम को नुकसान हुआ। उन्हें सोमवार (29 अप्रैल) को महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

  • Apr 25, 2024 12:30 PM

    अनन्या और आदित्य का लुक

    अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का लुक वायरल हो रहा है जिसमें दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों ने बारी बारी से हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर एंट्री मारी है। संजय लीला भंसाली की इस को लेकर चर्चा है और बेहद बड़ी स्क्रीनिंग हुई है।

  • Apr 25, 2024 11:45 AM

    अवनीत कौर का शानदार वीडियो

    अवनीत कौर भी हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। इस दौरान उनके लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा। अवनीत कौर लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। कहा जा रहा है कि काफी जल्दी वो बड़ा धमाका करेंगी।

  • Apr 25, 2024 11:11 AM

    Viral Video- रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके

    इस वक्त एक वीडियो सीधे दिल्ली के इंडिया गेट से सामने आया है। ये वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें एक भारतीय लड़के के साथ एक रशियन लड़की को डांस करते हुए देखा जा सकता है। उससे भी ज्यादा मजेदार बात ये है कि दोनों भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    Viral Video- रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके
  • Apr 25, 2024 10:38 AM

    अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ

    हीरामंडी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर सिद्धार्थ के साथ अदिति राव हैदरी पहुंची थी। इस दौरान दोनों के लुक्स काफी रॉयल लग रहे थे। फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएं।

  • Apr 25, 2024 10:08 AM

    बुजुर्गों के सम्मान में ऊपर नहीं बैठे अभिषेक बच्चन

    अगर आप वीडियो को देखेंगे तो साफ नजर आएगा कि अमिताभ बच्चन समेत मंच पर कई बुजुर्ग बैठे हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन को सम्मानित करने के लिए बुलाया जाता है और उनको बैठने के लिए कहा जाता है। लेकिन अभिषेक सिर्फ इसलिए मना कर देते हैं कि मंच पर सभी उनके पिता की उम्र के शख्स मौजूद थे। अभिषेक ने ऐसा सिर्फ बड़ों के सम्मान में किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग बातें कर रहे हैं और इस काम के लिए जूनियर बच्चन की तारीफ कर रहे हैं।

  • Apr 25, 2024 9:19 AM

    पोज देते हुए अचानक उड़ गई सुजैन खान की छोटी सी स्कर्ट

    हीरमंडी की स्क्रीनिंग पर पहुंचे अर्सलान गोनी और सुजैन खान जैसे ही दोनों पोज देने लगे तो हवा एक झोंका आ गया। इस दौरान सुजैन खान की स्कर्ट हवा में ऊपर की तरफ उड़ गई। हसीना ने तुरंत अपना हाथ लगातार उसको संभाला और जगह बदलकर आगे निकल गईँ। इसके बाद फिर से दोनों ने पोज दिए।

  • Apr 25, 2024 8:04 AM

    हीरामंडी स्क्रीनिंग पर रश्मिका मंदाना

    रश्मिका मंदाना ने बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनकर एंट्री मारी थी। हमेशा की तरह वो बहुत अच्छी लग रही थीं। लोग कमेंट्स सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Read more about: bollywood news live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X