..................... Aayush Sharma tears up and got emotional as he recalls mean comments after debut - Hindi Filmibeat

Salman Khan के जीजा आयुष हुए इमोशनल, कहा- 'मुझे कुत्ता बुलाया गया और बच्चे भी अब मेरे बारे में...'

Ayush sharma

Ayush Sharma On Trolling: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने शादी के बाद अपना करियर शुरू किया। हालांकि, आयुष शर्मा ने बताया कि कैसे उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल किया। इस बात को याद करते हुए वो काफी इमोशनल भी हो गए।

आयुष शर्मा ने बताया कैसे उन्होंने 'सलमान खान को उनकी जगह एक कुत्ते को लॉन्च करना चाहिए था' जैसे गंदे कमेंट किए। एक्टर, जिनकी शादी सलमान की बहन अर्पिता खान से हुई है, सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पुराने कमेंट को याद करते हुए रो पड़े। एक्टर ने 2018 की फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और लोगों को यह कहते हुए याद किया कि सलमान ने आयुष को लॉन्च करके अपना पैसा बर्बाद किया।

उन्होंने कहा, "अभी तक मैं जितनी भी चीजों को फेस करता आ रहा था वो सब तो ठीक है लेकिन जब मेरी तुलना एक कुत्ते से की जा रही थी, तब मुझे सबसे पहले ये लगा था कि एक दिन जब मेरा बेटा इंटरनेट पर आएगा और अपने बाप के बारे में मुझे पढ़ना चाहेगा तो कोई इंसान ये लिखेगा कि उसका बाप एक कुत्ता है।"

उन्होंने कहा, "मेरा बेटा और बेटी जब बड़े होंगे और अपने बाप के बारे में जब भी गूगल करेंगे तो उन्हें अच्छी चीजें पढ़नी चाहिए। उन्हें मुझ पर फ़क्र होना चाहिए। एक बड़े पोर्टल ने लिखा था ये कि आयुष शर्मा एक कुत्ता है। आज मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि मैं आज जो बन पाया हूं, ऐसे लोगों की वजह से बन पाया हूं।"

अगली फिल्म

आयुष शर्मा के फिल्मी करियर की बात करें तो 'लवयात्री' के बाद, आयुष को 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में देखा गया, जिसमें सलमान खान भी थे। एक्टर की अगली फिल्म 'रुस्लान' है, जो 26 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन करण बुटानी ने किया है।

Read more about: ayush sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X