..................... Salman Khan arrives in Anant Ambani and Radhika Merchant's engagement ceremony with Niece Alizeh, debut speculation increases। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में भांजी एलिजेह के साथ पहुंचे सलमान, डेब्यू की अफवाहें हुई तेज - Hindi Filmibeat

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में भांजी Alizeh के साथ पहुंचे Salman Khan, डेब्यू की अफवाह हुई तेज

Salman Khan

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की गुरुवार को हुई। दोनों की सगाई के दौरान पूरा अंबानी परिवार एंटीलिया में मौजूद था। इस दौरान पूरे एंटीलिया को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों की सगाई चुनरी और गोलढाना की रस्मों के साथ की गई है।

वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी शिरकत की। सगाई समारोह में सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह के साथ पहुंचे थे। सलमान खान इस दौरान ब्लू रंग के कुर्ता पायजामा में हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे। सलमान खान बियर्ड लुक में काफी अच्छे लग रहे थे। सलमान खान और अलीजेह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कुर्ता पायजामा के साथ सलमान खान स्नीकर और सिग्नेचर ब्रेसलेट में नजर आए। वहीं, अलीजेह सफेद रंग के मिरर वर्क लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सलमान की छोटी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह ने अपने लुक को मैचिंग हील्स और सिल्वर हैंड बैग के साथ लुक को पूरा किया था।

इस दौरान सलमान खान और अलीजेह ने मीडिया के सामने तस्वीरें क्लिक करवाईं। इस दौरान मामा और भांजी की बॉन्डिंग भी दिख रही थी। साथ ही, सलमान खान की भांजी की डेब्यू की अटकलें भी तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि, अलीजेह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। उन्होंने कुछ मॉडलिंग असाइनमेंट में भी नजर आई हैं।

शाहरुख खान के अलावा भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान खान, ऐश्वर्या राय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स पारंपरिक अंदाज में नजर आए। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X