..................... Jacqueline Fernandez reveals that Sukesh Chandrasekar gave her wrong identity and made her life hell। सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस की जिंदगी बना दी थी नरक! अदालत में एक्ट्रेस ने खोली पोल पट्टी - Hindi Filmibeat

सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस की जिंदगी बना दी थी 'नरक'! अदालत में एक्ट्रेस ने खोली पोल पट्टी

Jacqueine Fernandez

Recommended Video

Nora Fatehi ने महाठग Sukesh Chandrashekhar पर किए शॉकिंग खुलासे, सुकेश के खिलाफ बनी गवाह

करोड़ों रुपए के फ्रॉड के मामले में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ी नई बातें हर कुछ समय के अंतराल पर सामने आ रही हैं। अब जैकलीन फर्नांडिस ने अदालत में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कोर्ट को कुछ नई बातों से अवगत कराया है। साथ ही जैकलीन फर्नांडिस सुकेश मामले की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली के पटियाला कोर्ट को दिए बयान में कहा है कि, सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें ना सिर्फ गुमराह किया बल्कि उनकी जिंदगी को नरक बना दिया और उनके करियर को भी बरबाद कर दिया। उन्होंने साथ ही अपने बयान में उनसे हुई मुलाकात की शुरुआत के बारे में भी जानकारी दी है।

जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट से कहा है कि, सुकेश ने उन्हें कई अधिकारियों से उनका मुलाकात करवाई थी। तब पहली बार उन्हें एहसास हुआ था कि सुकेश कुछ गलत कर रहा है। जैकलीन फर्नांडिस ने साथ ही यह भी बताया है कि, पिंकी ईरानी ने उनके मेकअप आर्टिस्ट को मनाया था कि वो होम मिनिस्ट्री के अधिकारी हैं।

खुद को ऐसे किया था इंट्रोड्यूस

खुद को ऐसे किया था इंट्रोड्यूस

जैकलीन ने बताया है कि सुकेश ने उन्हें खुद को सन टीवी का मालिक बताया था। साथ ही, सुकेश ने कहा था कि जयललिता उनकी चाची हैं। सुकेश ने उन्हें दक्षिण भारतीय की अधिक फिल्में करने की सलाह दी थी।

सुकेश ने बोला झूठ

सुकेश ने बोला झूठ

जैकलीन ने बताया कि, उन्हें कई फिल्में एक साथ करने के लिए भी कहा गया था। सुकेश ने उन्हें कहा था कि वो अधिक साउथ की फिल्में करें क्योंकि सन टीवी के मालिक होने के नाते कई फिल्में लाइन्ड अप है।

तीन बार होती थी बात

तीन बार होती थी बात

जैकलीन ने बताया कि, दोनों दिन भर में तीन बात वीडियो कॉल पर बातें करते थे। दोनों सुबह शूट से पहले, दिन में और रात में भी बातें करते थे। वहीं, सुकेश ने जैकलीन को कभी नहीं बताया था कि वो उन्हें जेल से कॉल करता है। सुकेश से बातचीत के आधार पर जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म भी साइन कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X