Sherlyn Chopra का सर्जरी के बाद बदला रूप देखकर बहक गए थे डायरेक्टर्स, छूना चाहते थे प्राइवेट पार्ट

Sherlyn Chopra Struggle: मीडिया के सामने सबसे बोल्ड अदाएं दिखाने वाली हसीनाओं की जब भी बात होती है तो शर्लिन चोपड़ा का नाम जरूर ही लिया जाता है। शर्लिन अक्सर अपने कम कपड़ों और विवादास्पद बयानों की वजह से सुर्खियों में रही हैं। लेकिन उन्होंने एक बार शेयर किया था कि कैसे लोग उनके प्राइवेट पार्ट को छूना चाहते थे।
शर्लिन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उनसे अक्सर पूछा जाता था कि क्या उन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी कराई है। इस पर उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा था कि वह सपाट चेस्ट से ऊब चुकी हैं। उन्होंने कहा था- "रिपोर्टर अक्सर मुझसे पूछते थे कि क्या मैंने ब्रेस्ट सर्जरी करवाई है। मुझसे कई डायरेक्टर्स पूछते थे कि क्या मैंने अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाई है। मेरे पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं था। मैंने बताया कि मैं अपनी फ्लैट चेस्ट से ऊब चुकी थी और इसलिए ही मैंने ऐसा किया।"
शर्लिन ने यह भी बताया कि कैसे डायरेक्टर्स उनसे कप साइज के बारे में पूछते थे। इतना ही नहीं, कास्टिंग प्रोसेस के दौरान डायरेक्टर उनके स्तनों को भी छूना चाहते थे। और शर्लिन के मुताबिक, जब मैंने उनकी पत्नियों का जिक्र किया, तब भी डायरेक्टर्स उनका शोषण करने में कामयाब रहे। शर्लिन ने कहा था- "डायरेक्टर्स ऐसी बातें कहते थे, 'क्या हम इसे छू सकते हैं? कप का साइज क्या है?' मुझे हैरानी हुई, क्या लोग किसी एक्ट्रेस के कप साइज के बारे में जानने के बाद ही सिनेमाघरों में जाएंगे? मैंने कहा, 'आप शादीशुदा हैं; आप एक महिला की बॉडी फीचर के बारे में जानते होंगे।' डायरेक्टर ने कहा, 'हां, तो?' और फिर उन्होंने कहा कि वह एक ओपेन मैरिज में है और अपनी पत्नी के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करते हैं।'
उसी इंटरव्यू में, शर्लिन ने पर्सनल हेल्थ प्रॉब्ल से गुज़रने के बारे में भी बताया, जब उन्हें 2021 में किडनी फेलियर का सामना करना पड़ा। शर्लिन ने बताया कि बहुत सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आगे बढ़ी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें उनके परिवार का सपोर्ट नहीं मिला लेकिन लगातार दवाइयों की वजह से वो ठीक हो गईं।


Click it and Unblock the Notifications