अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पहुंचा बॉलीवुड, शाहरुख-सलमान समेत इन स्टार्स ने की शिरकत

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई की रस्में परंपरागत तरीके से गुरुवार को संपन्न हुई। दोनों की सगाई के दौरान पूरा अंबानी परिवार एंटीलिया में मौजूद था। इस दौरान पूरे एंटीलिया को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों की सगाई चुनरी और गोलढाना की रस्मों के साथ की गई।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, ऐश्वर्या राय, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स पारंपरिक अंदाज में नजर आए। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
स्टार्स के लुक्स की यूजर्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आप भी यहां नजर डालें राधिका और अनंत की सगाई में शामिल हुए स्टार्स की तस्वीरों पर-

अंबानी परिवार ने दिया पोज
मुकेश अंबानी और पूरा परिवार मीडिया के सामने आकर पोज दिए और तस्वीरें क्लिक करवाईं। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट और आनंद पीरामल एक साथ नजर आए।

आराध्या के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। ऐश्वर्या राय ने इस दौरान हरे रंग का बेहद खूबसूरत अनारकली पहना था और आराध्या भी पारंपरिक अवतार में नजर आई। हर किसी की नजरें इस फंक्शन में ऐश्वर्या और आराध्या पर टिक गईं।

भांजी के साथ पहुंचे सलमान
सलमान खान राधिका और अनंत की सगाई में भांजी एलिजा के साथ पहुंचे थे। ब्लू कुर्ता पाजामा में सलमान खान हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

छा गईं कपूर सिस्टर्स
राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई में जान्हवी कपूर और खुशी कपूर साथ में पहुंची। सिल्वर लहंगा में जान्हवी और सफेद लहंगे में खुशी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अक्षय का स्टाइलिश अंदाज
अक्षय कुमार भी सगाई के फंक्शन में मरुन आउटफिट में पहुंचे थे। इस दौरान हालांकि, वो अकेले ही स्पॉट किए गए। उनके साथ ट्विंकल खन्ना नहीं नजर आईं।

रणवीर-दीपिका भी पहुंचे
सगाई के फंक्शन में दीपिका पादुकोण मरुन साड़ी में नजर आईं तो वहीं रणवीर सिंह ब्लू सूट में स्पॉट किए गए। वरुण धवन भी पत्नी नताशा के साथ नजर आए।

सारा का जलवा
सारा अली खान, मनीष मल्होत्रा और करण जौहर भी कुछ अंदाज में राधिका की सगाई के फंक्शन में पहुंचे थे। सफेद आउटफिट में सारा काफी खूबसूरत लग रही थीं।

कैटरीना कैफ का ग्लैमरस अंदाज
कैटरीना कैफ राधिका और अनंत की सगाई में सफेद आउटफिट में नजर आईं। कैटरीना कैफ इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अनन्या पांडे ने बरपाया कहर
अनन्या पांडे भी सगाई समारोह में सफेद लहंगा में शामिल होने के लिए पहुंचीं। इस दौरान अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











