जैकलीन से पहले नोरा फतेही को गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था सुकेश चंद्रशेखर, बड़े ऑफर के साथ किया था प्रपोज!

ठग सुकेश चंद्रशेखर से 200 करोड़ के जबरन वसूली के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अभी बुधवार को जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली के पटियाला कोर्ट को दिए बयान में कहा है कि, सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें ना सिर्फ गुमराह किया बल्कि उनकी जिंदगी और करियर को भी बरबाद कर दिया। उन्होंने साथ ही अपने बयान में उनसे हुई मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी है। अब इस मामले में नोरा फतेही ने भी अपना बयान दर्ज कराया है।
अपने बयान में नोरा फतेही ने कहा है कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था। सुकेश अपनी सारी बातें पिंकी ईरानी के जरिए नोरा फतेही तक पहुंचाता था। नोरा ने दावा किया है कि सुकेश ने उनसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाने के लिए प्रपोज कहा था और इसके बदले वो उन्हें आलीशान घर और महंगा लाइफस्टाइल देने की बात कही थी।
नोरा ने अपने बयान में यह भी कहा है कि, उन्हें ईडी से पूछताछ के बाद ही सुकेश के ठग होने की बात पता चली थी। नोरा फतेही ने यह खुलासा भी किया है कि, पिंकी ईरानी ने उनकी कजिन से कहा था कि कई अभिनेत्रियां सुकेश की इस ऑफर का इंतजार कर रही हैं और जैकलीन भी उन अभिनेत्रियों में थी जो उसके प्रस्ताव की प्रतीक्षा कर रही थी।
पहले ऐसा कहा जा रहा था कि, चेन्नई में एक इवेंट में शामिल होने के एवज में नोरा फतेही को सुकेश की पत्नी लीना ने एक बीएमडब्लू कार और आईफोन गिफ्ट किया था। लेकिन, नोरा फतेही ने इन बातों को झूठ बताया है। नोरा ने ईडी द्वारा की गई पूछताछ में कहा था कि उन्हें इवेंट से पहले या बाद में सुकेश से कोई गिफ्ट नहीं मिले। उन्हें सभी गिफ्ट इवेंट के दौरान बतौर उपहार दिए गए थे।
बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस ने भी खुलासा किया है कि, जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट से कहा है कि, सुकेश ने उन्हें कई अधिकारियों से उनका मुलाकात करवाई थी। तब पहली बार उन्हें एहसास हुआ था कि वो कुछ गलत कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने साथ ही यह भी बताया है कि, पिंकी ईरानी ने उनके मेकअप आर्टिस्ट को मनाया था कि वो होम मिनिस्ट्री के अधिकारी हैं।
जैकलीन ने बताया है कि सुकेश ने उन्हें खुद को सन टीवी का मालिक बताया था। साथ ही, सुकेश ने कहा था कि जयललिता उनकी चाची हैं। सुकेश ने उन्हें दक्षिण भारतीय की अधिक फिल्में करने की सलाह दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











