..................... Viral Video- रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, इंडिया गेट से वायरल हुआ मजेदार वीडियो! Viral Video- Russian girl danced on Bhojpuri song, funny video went viral from India Gate! - Hindi Filmibeat

Viral Video- रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, इंडिया गेट से वायरल हुआ मजेदार वीडियो!

viral video

रील्स वीडियो के लिए लोग दीवाने हैं और इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कई लोगों ने तो इसको अपना फुल टाइम काम भी बना लिया है। ऐसे में कई बार कुछ वीडियो सामने आकर वायरल हो जाते हैं।

जैसे इस वक्त एक वीडियो सीधे दिल्ली के इंडिया गेट से सामने आया है। ये वीडियो इसलिए खास है क्योंकि इसमें एक भारतीय लड़के के साथ एक रशियन लड़की को डांस करते हुए देखा जा सकता है। उससे भी ज्यादा मजेदार बात ये है कि दोनों भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

जैसे ही वीडियो सामने आया वो ऑनलाइन फैल रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा गाना भोजपुरी एक्टर सिंगर पवन सिंह का है। वीडियो में रशियन लड़की गुलाबी ड्रेस में और लड़का सफेद पैंट के साथ नीली चेक वाली शर्ट पहने नजर आ रहा है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के मिले जुले कमेंट्स आ रहे हैँ। किसी ने इसको अच्छा बताया है तो किसी ने गलत कहा है। एक यूजर ने लिखा है, ''यही देखने के लिए गेहूं बेचकर रिचार्ज कराया हूं मैं।'' एक ने लिखा, ''भाई ने पूरी Video में Russian नाचा रखा है।'' एक ने लिखा, ''इंडिया गेट पर ये हरकत गलत है, कार्यवाही होनी चाहिए।'' ''एक ने लिखा, ''भाई अब रूस से भी युद्ध करने की सोच रहे हो क्या..'' एक ने लिखा, ये रूसी सम्मान दे रही है भारतीय को। किसी देश में जाना और वहां पर सबको सम्मान देना बहुत महानता की बात है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

अक्सर वायरल होते हैं वीडियो

इस तरह के ढेरों रील्स वीडियो अक्सर सामने आते हैं। दिल्ली मेट्रो हो या फिर गार्डन लोग डांस करते हैं और वीडियो पोस्ट करते हैँ। हालांकि कई बार रील्स के नाम पर लोगों के द्वारा अश्लीलता भी परोस दी जाती है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X