..................... Govinda at Arti Singh wedding welcomes baraat and dulha raja deepak chauhan Govinda inside video from arti singh wedding - Hindi Filmibeat

Govinda Video: भांजी आरती की शादी में मामा गोविंदा ने थूका गुस्सा, बारात का किया स्वागत.. दिया आशीर्वाद

Govinda

Govinda At Arti Singh Wedding Video: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी का जश्न पिछले कई दिनों से मन रहा है। लेकिन आरती की शादी में सबसे ज्यादा चर्चे उनका मामा और सुपरस्टार गोविंदा के नाम के हो रहे थे जो किसी भी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में दिखाई नहीं दिए। लेकिन जैसे ही भांजी के दरवाजे पर बारात आई तो दूल्हे राजा का स्वागत करने के लिए सबसे पहले गोविंदा ही दिखाई दिए। गोविंदा का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आरती सिंह दुल्हन बन गई हैं। एक्ट्रेस की शादी 25 अप्रैल यानी आज है। कई दिनों से उनकी शादी के फंक्शन जारी थे, लेकिन अब वो घड़ी आ गई है जब एक्ट्रेस अपने सपनों के राजकुमार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी में उनका पूरा परिवार शामिल हुआ है। शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी उनका पूरा परिवार दिखा, अगर कोई नहीं दिखा था तो वो थे उनके मामा गोविंदा और मामी सुनीता, लेकिन मामा गोविंदा अब एक्ट्रेस की शादी को इग्नोर नहीं कर पाए हैं। उन्होंने शादी में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई है। वो सभी पुराने गिले शिकवे भुलाकर अपनी भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।

एक ओर आरती सिंह के होने वाले पति दीपक चौहान बारात लिए पहुंचे, वहीं दूसरी ओर मामा गोविंदा की भी शादी में शानदार एंट्री हुई। वो नेली ब्लू वेलवेट कोट पहने शादी में शरीक हुए हैं, लेकिन कमी रही तो मामी सुनीता की। वो शादी में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचीं और न ही गोविंदा की बेटी दिखीं। इसको देखने के बाद लोगों का कहना है कि लगता है मामी सुनीता ने अब भी गुस्सा नहीं थूका है। यही वजह होगी कि वो आरती सिंह की शादी जैसे खास मौके पर भी नहीं पहुंचीं। वैसे असल वजह न पहुंचने की क्या है, ये तो गोविंदा और उनका परिवार ही जानता होगा।

आरती सिंह की शादी में गोविंदा को पहुंचा देखकर एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सुनीता मामी कहां है?' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'लगता है पैचअप हो गया।' एक और शख्स ने लिखा, 'अब लगता है सब ठीक है, नजर न लगे।' याद दिला दें, लंबे वक्त से कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से गोविंदा और सुनीता का विवाद चल रहा था। इनके परिवार की आपसी कलह लोगों के भी सामने आ गई थी। कई बार गोविंदा और सुनीता ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। तमाम विवादों के बाद भी हाल में ही कश्मीरा शाह ने कहा था कि अगर गोविंदा सभी बातें भूलकर आरती सिंह की शादी में आते हैं तो वो उनके पैर धोएंगी। अब गोविंदा हर विवाद को दर किनार करते हुए शादी में पहुंच गए हैं। सामने आए वीडियो में उन्हें काफी खुश देखा जा सकता है। वो हंसते-मुस्कुराते हुए शादी में शरीक होने पहुंचे हैं।

बता दें, गोविंदा की सगी भांजी आरती सिंह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की रिश्ते में सगी बहन और कश्मीरा शाह की ननद लगती हैं। आरती सिंह बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी कर रही हैं। दीपक का एक्टिंग की दुनिया से कोई नाता नहीं है।

Read more about: govinda arti singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X