कीमोथेरेपी लेने से संजय दत्त ने कर दिया था इनकार, इस वजह से नहीं करवाना चाहते थे कैंसर का इलाज

संजय दत्त को 2020 में स्टेज 4 लंग्स कैंसर हुआ था। संजय दत्त के परिवार के द्वारा जब इस खबर की जानकारी दी गई थी तो लोगों को बड़ा झटका लगा था। परिवार के द्वारा लगातार संजय दत्त के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जा रही थी। संजय दत्त ने इस कठिन वक्त में भी हिम्मत से काम लिया था और परिवार को भी संभाला। लेकिन, अब संजय दत्त ने अपनी बीमारी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, संजय दत्त हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान संजय दत्त ने अपने कैंसर से जूझ रहे दिनों को याद किया और उन मुश्किल दिनों के बारे में बात की। इस कार्यक्रम में वो डॉक्टर्स भी मौजूद थे जिन्होंने संजय दत्त का इलाज किया था। इस दौरान ने खुलासा किया कि वो शुरुआत में अपना इलाज करवाने से संकोच कर रहे थे।
अस्पताल के कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त से सवाल किया गया था कि, उन्हें जब बीमारी का पता चला था, तो उन्होंने कैसी प्रतिक्रिया दी थी। इस पर संजय दत्त ने जवाब दिया था।

नहीं दी गई थी जानकारी
संजय दत्त ने बताया कि, शुरुआत में उन्हें कैंसर के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि, पहले उन्हें बैक पैन की समस्या अधिक हो रही थी, वो लगातार हॉट वॉटर बोतल ट्रीटमेंट ले रहे थे लेकिन, एक दिन जब सांस लेने में समस्या होने लगी तो संजय दत्त को अस्पताल ले जाया गया।

जब कैंसर की मिली जानकारी
संजय दत्त ने बताया कि, इस दौरान उनकी बहन, पत्नी या परिवार का कोई सदस्य साथ में नहीं था और अचानक उन्हें अस्पताल के एक स्टाफ ने बताया कि, उन्हें कैंसर है। संजय दत्त ने कहा- 'मेरी बहन प्रिया तुरंत मेरे पास आई। मेरी मां को पैनक्रिएटिक कैंसर था। मेरी पत्नी रिचा शर्मा की मौत ब्रेन कैंसर से हुई थी। पहली चीज जो मैंने कही थी वो ये थी कि, मुझे कीमोथेरेपी नहीं लेनी है। '

परिवार ने संभाला
संजय दत्त ने इस दौरान कहा कि मुश्किल घड़ी में परिवार उनके साथ खड़ा था। उन्होंने कहा- 'मैंने अपने परिवार को टूटते हुए देखा और एक रात मैंने फैसला किया अगर मैं बीमार पड़ा या टूटा तो वे भी बीमार होंगे और टूटेंगे। इसलिए मैंने इससे लड़ने का फैसला किया।'


Click it and Unblock the Notifications











