कोविड 19 का कहर- फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, खाना करवा रहे हैं मुहैया
कोरोना महामारी का कहर पूरे देश पर बरस रहा है। हर दिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कर्फ्यू लागू कर दिया है। ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। सलमान खान के कई फूड ट्रक मुंबई में फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवा रहे हैं।

इस बात की पुष्टि युवा सेना के नेता राहुल कनल ने की है। राहुल भी सलमान खान के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि सलमान खान ने मुंबई पुलिस, बीएमसी और हेल्थ वर्कर्स को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने बताया, "सलमान सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फिक्रमंद हैं कि कैसे उन्हें जरूरत की चीजें मिलती होंगी क्योंकि ज्यादा दुकानें बंद हैं और ग्रोसरी स्टोर्स भी चार घंटे के लिए ही खुल रहे हैं। हमारी बातचीत के 24 घंटे के भीतर हमारे ट्रक सड़क पर थे।"


Click it and Unblock the Notifications











