..................... अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ बैठने से किया इंकार? चौंका देगा वीडियो, जानिए पूरी सच्चाई.. Abhishek Bachchan refused to sit out of respect for elders, Amitabh Bachchan was also present - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ बैठने से किया इंकार? चौंका देगा वीडियो, जानिए पूरी सच्चाई..

abhishek bachchan amitabh bachchan

बीते कुछ महीने बच्चन परिवार के लिए सुखद नहीं रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अनबन की खबरें आ रही हैं। सूत्रों ने बताया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होंगी और उनकी जया बच्चन से बिल्कुल नहीं बन रही हैं।

हालांकि ऐसा हुआ नहीं, लेकिन ये बात भी सच है कि इस बीच कई मौके आए लेकिन परिवार एक साथ नजर नहीं आया। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई के बारे में किसी को आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं है।

लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो अभिषेक बच्चन को अमिताभ बच्चन के साथ बैठने से इंकार करते हुए देखा जा सकता है। चौकाने वाले वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान हैं और जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है?

ये है सच्चाई

अगर आप वीडियो को देखेंगे तो साफ नजर आएगा कि अमिताभ बच्चन समेत मंच पर कई बुजुर्ग बैठे हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन को सम्मानित करने के लिए बुलाया जाता है और उनको बैठने के लिए कहा जाता है। लेकिन अभिषेक सिर्फ इसलिए मना कर देते हैं कि मंच पर सभी उनके पिता की उम्र के शख्स मौजूद थे। अभिषेक ने ऐसा सिर्फ बड़ों के सम्मान में किया है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग बातें कर रहे हैं और इस काम के लिए जूनियर बच्चन की तारीफ कर रहे हैं।

पिता दीनानाथ मंगेशकर का स्मृति दिवस

थिएटर-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस के मौके पर दोनों पहुंचे थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन को उषा मंगेशकर के हाथों पुरस्कार मिला। सबसे पहले ये पुरस्कार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया था और उसके बाद 2023 में आशा भोंसले थीं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X