एक-दूसरे के प्यार में डूबे रहते थे Salman Khan Katrina Kaif, पुरानी फोटोज में दिखा एक्स कपल का तगड़ा रोमांस

Salman Khan

Salman Khan Katrina Kaif Photos: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। सलमान खान के घर में हुई गोलीबारी की वजह से उनके फैंस थोड़ा एक्टर को लेकर परेशान हैं। लेकिन इस बीच सलमान की कुछ ऐसी फोटोज सामने आई हैं, जो उनके फैंस को थोड़ी हैरान कर सकती हैं।

एक समय था जब सलमान खान और कैटरीना कैफ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इस रिश्ते को पब्लिक में दोनों में से किसी ने भी स्वीकारा नहीं था। लेकिन इन दोनों की केमिस्ट्री और एक-दूसरे को प्यार दिखाने का तरीका देखकर लोगों ने मान लिया था कि जल्द ही इनकी शादी हो जाएगी।

कहा जाता है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ चार साल तक एक रिलेशनशिप में थे और साल 2009 में उनका ब्रेकअप हुआ था। इससे पहले तक सलमान कैटरीना अक्सर साथ में नजर आते थे औ उनके इन पुराने दिनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक दूसरे के साथ फोटोज खिंचवाने में कभी अनकंफर्टेबल नहीं होते थे सलमान कैटरीना। इन दोनों फोटोज से उनकी नजदीकियों का अंदाजा आप लगा ही सकते हैं।

अक्सर सलमान और कैटरीना साथ में घूमते हुए नजर आते थे। सलमान खान की बाइक के पीछे बैठकर कैटरीना अक्सर लंबी राइड का आनंद लिया करती थीं।

एक-दूसरे के प्यार में कितना डूबे रहते थे सलमान कैटरीना, ये उनकी फोटो देखकर साफ पता लग रहा है। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं।

हर पार्टी में अक्सर साथ में ही पहुंचते थे सलमान कैटरीना, एक फोटो में तो सलमान कैटरीना को मैच करते हुए आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं।

सलमान कैटरीना इन फोटोज में अपने प्राइवेट पलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में चिल करते हुए देखा जा रहा है।

सलमान कैटरीना इस फोटो में एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। सलमान जहां एक तरफ दबंग स्टाइल में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कैटरीना शांत नजर आ रही हैं।

साल 2009 के बाद सलमान और कैटरीना का ब्रेकअप हो गया था लेकिन फैंस चाहते थे कि ये दोनों एक हो जाए और जल्द ही शादी कर लें। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, कैटरीना सलमान के साथ ब्रेकअप करने के बाद रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप में आईं और फिर कैटरीना कैफ का उनके साथ रिश्ता टूट गया। हालांकि, अब वो विक्की कौशल के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं और दूसरी तरफ सलमान खान अब भी सिंगल हैं।

Read more about: salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X