सलमान खान के घर में फायरिंग के लिए शूटरों ने ली थी इतने लाख की सुपारी? चौकाने वाला खुलासा!

सलमान खान के घर में फायरिंग के बाद 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था जबकि एक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। तीसरा आरोपी संदिग्ध है और उससे भी पूछताछ जारी है।
जो व्यक्ति हरियाणा से गिरफ्तार हुआ है इस शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई और दोनों शूटर्स के बीच संपर्क करवाने का काम किया था। इस वक्त तीनों को लेकर चर्चा है लेकिन गोली चलाने के लिए कितनी सुपारी इनको मिली है इसको लेकर एक जानकारी अब सामने आई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पलक और उसके साथी विक्की गुप्ता दोनों को कथित तौर पर रुपये की पेशकश की गई थी। शूटिंग को अंजाम देने के लिए 4 लाख रुपये देने की बात हुई थी जबकि एडवांस में 1 लाख रुपए दिए गए थे। जैसा कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया, सिर्फ सलमान खान को डराना था, हत्या करना नहीं था।
कब हुई घटना
बीते रविवार को सुबह 4:55 बजे, मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर, जहां अभिनेता रहते हैं, पांच राउंड फायरिंग की और मौके से भाग गए। इस कांड को अंजाम देने वालों के नाम विक्की गुप्ता और सागर कुमार पाल, जो पुलिस हिरासत में हैं। इन दोनों के साथ कौन कौन सी कड़ियां खुलती हैं। ये तो आने वाला वक्त बताएगा।
वर्कफ्रंट
सलमान खान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है और वो लगातार काम कर रहे हैँ। शूटिंग जारी है और सलमान खान को बाहर आते जाते देखा जाता है। इस साल वो एक फिल्म के साथ धमाका कर सकते हैं लेकिन इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है। सलमान खान उन सितारों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। ऐसा कहा जाता है कि वो किसी भी तरह की फिल्म को हिट करवाने का दम रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications