अमीर बाप की लड़की ने पार्टी में घुसकर Salman Khan को मारा था जोरदार थप्पड़, एक्टर ने ऐसे लिया बेइज्जती का बदला

सलमान खान इन दिनों खबरों मे हैं। एक सीसीटीवी कैमरे में रविवार को मुंबई में सलमान खान के फ्लैट के पास दो व्यक्तियों की गोलीबारी की फुटेज कैद हुई। सलमान ने बेहद शांति से इस मामले को सुलझाया है। हालांकि, इस घटना के अलावा सलमान कोई ना कोई कॉन्ट्रोवर्सी सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसी को लेकर हम बताने जा रहे हैं उस घटना के बारे में जब सलमान को एक लड़की ने थप्पड़ मार दिया था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री और गॉसिप हमेशा साथ-साथ चलते हैं। सलमान खान को अगर कॉन्ट्रोवर्सीज का बादशाह कहें तो गलत नहीं होगा। कभी वो अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में आते हैं तो कभी उनके साथ हुई घटना की वजह से वो खबरों का हिस्सा बन जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी दबंगई के लिए जाने जाने वाले सलमान खान पर एक बार एक लड़की ने हाथ उठा दिया था।
दबंग अभिनेता सलमान खान 2009 में सुष्मिता सेन, सोहेल खान, शिबानी कश्यप, विजेंद्र सिंह और अन्य जैसी कई अन्य ए-लिस्टर हस्तियों के साथ एक प्राइवेट पार्टी में पहुंचे थे। बैंगलोर मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये पार्टी संजना जॉन ने ऑर्गनाइज की थी और इस पार्टी में नशे में धुत्त एक लड़की, जो एक अमीर बिल्डर की बेटी भी है, उन्होंने उस पार्टी में तोड़फोड़ की, सुष्मिता सेन के साथ बदतमीजी की और यहां तक कि सलमान खान के साथ हिंसक होने की हद तक पहुंच गईं।
रिपोर्ट में खुलासा किया गया, "नशे में धुत्त मोनिका नाम की एक लड़की ने एक मेल फ्रेंड के साथ पहले पार्टी में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। सोहेल खान ने सुरक्षा गार्डों से मोनिका को अंदर न जाने देने के लिए कहा। इसी बीच, सलमान ने हंगामा सुना और वहां चले गए जहां मोनिका हंगामा कर रही थी। वह बदतमीजी कर रही थी और सुष्मिता सेन को गालियां देने लगी। जब सलमान ने बहुत प्यार से लड़की को जाने के लिए कहा, तो उसने अचानक एक्टर को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारे जाने के बावजूद, एक्टर ने खुद को शांत रखा और मोनिका को प्रेमेसिस से बाहर ले जाने के लिए कहा।


Click it and Unblock the Notifications