..................... मुनव्वर फारुकी ने उर्वशी रौतेला को किया इग्नोर? लोग बोले- 'क्या स्टारडम है भाई का' Munawar Faruqui ignored Urvashi Rautela? People said- 'What stardom does you have?' - Hindi Filmibeat

मुनव्वर फारुकी ने उर्वशी रौतेला को किया इग्नोर? लोग बोले- 'क्या स्टारडम है भाई का'

munawar faruqui

संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी की स्क्रीनिंग काफी ग्रैंड हो चुकी है। इस मौके पर सलमान खान से लेकर इंड्स्ट्री की कई दिग्गज दिखाई दिए हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया जो कि खबरों का हिस्सा है।

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इस बार के बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी नजर आ रहे हैँ। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मुनव्वर ने बगल में खड़ीं उर्वशी रौतेला को इग्नोर किया और आगे निकल गए। इसके बाद उनके इस एटिट्यूड पर बात हो रही है।

लोगों का कहना है कि लोगों को किसी तरह का मैनर नहीं है। वीडियो में आप देखेंगे कि मुनव्वर जो कि सफेद कुर्ते में होते हैँ। वो स्टेज पर चढ़ने से पहले रुक जाते हैं क्योंकि उर्वशी पोज दे रही थी।

इसके बाद वो निकलते हैं और उर्वशी के सामने से क्रॉस करते हैं, फोटो क्लिक करवाने लगते हैँ। उन्होने उर्वशी रौतेला की तरफ देखा तक नहीं था।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''स्वैग है बंदे का।'' एक ने लिखा, ''मुनव्वर के पास मैनर की कमी है। सीनियर्स का सम्मान कम से कम सलमान के शो मी था तो कुछ सीख लेता।'' एक ने लिखा, ''उर्वशी को भाव नहीं दिया।'' एक ने लिखा, ''बोले तो स्टारडम।'' एक का कहना था, ''वह उसके पैप मोमेंट को बाधित नहीं करना चाहता था इसलिए उसने क्रॉस किया।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

मुनव्वर फारुकी

एक स्टैंडअप कॉमेडियन से बिग बॉस तक का सफर करने के बाद वो चर्चा में रहते हैँ। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है। हालांकि लवलाइफ को लेकर बिग बॉस के घर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में वो नाजिला सितैशी को डेट कर रहे हैं।

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X