VIDEO: कैटरीना कैफ ने मिसेज खान बनने का मौका दिया, सलमान खान ने भरी महफिल में उड़ाई खिल्ली

Salman Khan Katrina Kaif

Salman Khan Making Fun Of Katrina Kaif Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कैटरीना कैफ और सलमान खान का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। दोनों का भले ही ब्रेकअप हो चुका है और इसके बावजूद भी आज भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन अब इन दोनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी का है। यह वीडियो नवंबर 2014 के दौरान का है।

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान की शादी में भरी महफिल में कैटरीना कैफ का मजाक उड़ा डाला था। उन्होंने मेहमानों के सामने कहा कि कटरीना को तो मिसेज खान बनने का मौका दिया था। लेकिन वह मिसेज कपूर बनी। इस पार्टी में उन्होंने कैटरीना कैफ को मिसेज कपूर कहकर भी बुलाया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान की इस हरकत के बाद कैटरीना कैफ भी शर्म से पानी पानी हो गई थी। हालांकि आपको बता दें कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद में एक बार फिर से कैटरीना और सलमान खान साथ में काम करने लग गए थे। आज भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और कई सारी फिल्मों में भी साथ में काम कर चुके हैं।

सलमान खान और कैटरीना कैफ को साथ में कई सारी फिल्मों में देखा जा चुका है। इस लिस्ट में युवराज, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्में शामिल है।आज भी सलमान खान और कैटरीना कैफ के बीच में एक जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ में शादी की है।

Read more about: salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X