सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग वाली गन हुई बरामद, हमलावर बोले- हमें तो ऑर्डर मिला था कि...

Salman Khan

Salman Khan Latest News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ दिनों से अपने घर के बाहर हुई फायरिंग की खबर की वजह से चर्चाओं में हैं। इस हादसे के बाद से सलमान खान की सुरक्षा और भी बढ़ गई है। बता दें कि जिन हमलावरों ने घर के बाहर फायरिंग की थी। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इस केस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हाल ही में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक्टर के घर के बाहर फायरिंग वाली गन को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस अब दूसरी गन की तलाश कर रही है।

शूटर ने कही ये बात
हमलावरों से हुई पूछताछ के दौरान शूटर ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें तीन या चार का नहीं बल्कि दस राउंड फायरिंग का ऑर्डर मिला था। शूटर सगर पाल और विक्की गुप्ता से हुई पुछताछ के दौरान पुलिस को यह पता चला कि हमलावरों ने सूरत में जाकर गन को तापी नदी में फेंक दिया था। पुलिस को जहां एक गन मिली है वहीं अब पुलिस दूसरी गन की तलाश में लगी है।

ये भी मिले थे ऑर्डर
शूटर ने यह भी बताया कि हम दोनों को ही दो गन दी गई थी, लेकिन डर की वजह से एक ही ने फायरिंग की थी। दूसरे ने फायरिंग ही नहीं की थी। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक भी मुंबई क्राउम ब्रांच टीम के साथ सूरत गए थे। जहां स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद से एक बंदूक बरामद की है। पकड़े जाने के बाद हमलावरों ने यह भी बयान दिया था कि उन्हें सिर्फ फायरिंग करने को कहा गया था मारने को नहीं। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने इस हमले के बाद सलमान खान को चेतावनी भी दी है। अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात सलमान खान तक पहुंचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X