..................... कोरियोग्राफर ने करिश्मा कपूर के साथ की थी ऐसी हरकत? फूट फूटकर रोई हसीना, कैंसिल कर दी शूटिंग! Karisma Kapoor cried after being scolded by choreographer Chinni Prakash, shooting was cancelled - Hindi Filmibeat

कोरियोग्राफर ने करिश्मा कपूर के साथ की थी ऐसी हरकत? फूट फूटकर रोई हसीना, कैंसिल कर दी शूटिंग!

karisma kapoor

90 का दशक करिश्मा कपूर के लिए काफी खास था। ये अदाकारा इस दशक में लोगों के दिलों पर राज करती थी। 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करिश्मा कपूर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

लेकिन एक बार लोलो के साथ जिगर फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ था जिसको जानकार आप हैरान रह जाएंगे। कहा जाता है कि इसके बाद करिश्मा कपूर शूटिंग छोड़कर चली गईं थीं।

करिश्मा कपूर वापस आने को नहीं तैयार थीं और इसके लिए डायरेक्टर को हाथ तक जोड़ने पड़े थे। किस्सा ये था कि करिश्मा कपूर का झगड़ा जिगर फिल्म में गाने कोरियाग्राफ कर रहे है कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश से हुआ था।

करिश्मा पर क्यों भड़के चिन्नी प्रकाश?

दरअसल फिल्म के एक गाने की शूटिंग होनी थी और इस दौरान चिन्नी प्रकाश और राजू खान करिश्मा को स्टेप सिखा रहे थे। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर लगातार स्टेप गलत कर रहीं थीं। काफी टाइम तक ऐसा होने के बाद चिन्नी प्रकाश करिश्मा कपूर पर आगबबूला हो गए।

करिश्मा कपूर को ये बात इनती बुरी लग की वो रोते हुए सेट से चली गईं। इसके बाद वो शूटिंग पर वापस नहीं आना चाहती थीँ। हालांकि बाद में डायरेक्टर ने उनसे माफी मांगी और सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी उनको समझाया था।

करिश्मा ने खुद खोला राज

एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने इस मामले में बात की थी। उन्होने कहा था, ''अगर कोरियोग्राफर किसी बात पर नाराज थे तो उनको स्टार्स पर गुस्सा नहीं निकालना चाहिए। ये उन्होने बेहद गलत किया था। मेरी किसी तरह की गलती नहीं थी लेकिन उन्होने फिर भी शख्त लहजे में बात की थी। मैने शूटिंग कैंसिल नहीं की थी।'' करिश्मा कपूर फिलहाल फिल्मों से काफी दूर हैं।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X