Aishwraya Rai को सबसे S*xy लगते थे Salman Khan, वायरल वीडियो में प्यार का इजहार करती नजर आई एक्ट्रेस

Aishwarya Rai On Salman Khan: 2000 की शुरुआत में बॉलीवुड में एक ऐसी जोड़ी बनी, जिसे जिसने भी देखा, उसके मन से बस वाह ही निकला। हम बात कर रहे हैं सलमान और ऐश्वर्या की। ये दोनों साथ में काफी अच्छे लगते थे और फैंस भी इनकी शादी के सपने सजाने लगे थे। ये वो वक्त था जब सलमान और ऐश्वर्या खुलेआम एक-दूसरे को पसंद करने की बातें कहते नजर आते थे।
सलमान ऐश्वर्या का रिश्ता कई कसौटियों से होकर गुजरा लेकिन वो हर कसौटी पार करते गए लेकिन अपने रिश्ते में काफी आगे आने के बाद इन दोनों की राहें अलग हो गईं। इनकी प्रेम कहानी जितनी सुंदर थी, इस कहानी का अंत उतना ही बुरा हुआ। ऐश्वर्या ने सलमान पर कई तरह के इल्जाम लगाए। एक्ट्रेस ने कहा सलमान ने उन पर हाथ उठाया और उन्हें धमकी तक भी दी। इसके बाद सलमान ऐश्वर्या धीरे-धीरे अलग ही गए। लेकिन इस बीच ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वो सिमी गरेवाल के शो में नजर आ रही हैं। जहां उनसे उस समय के 'सबसे सेक्सी आदमी' के बारे में पूछा गया था। इस पर ऐश्वर्या शर्माती हैं और कहती हैं कि आपने मुझे इस सवाल में पकड़ लिया और यह बहुत कठिन सवाल है। फिर ऐश्वर्या सिमी से पूछती हैं कि क्या सेक्सी की जगह चार्मिंग लिख सकते हैं? इसपर सिमी कहते हैं कि सेक्सी पर ही रहते हैं। फिर ऐश्वर्या कहती हैं- 'मेरे लिए नाम लेना कठिन है, लेकिन चलो उस इंसान का नाम लेते हैं, जिसे पूरी दुनिया हैंडसम मानती है- सलमान खान।' एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि ' मुझे लगता है कि सलमान के फीचर्स बहुत अच्छे हैं'। इस पर सिमी ग्रेवाल भी हामी भरती हैं और कहती हैं कि वो काफी हैंडसम लगते हैं।
हालांकि, इस वीडियो में ऐश्वर्या के टोन और लहजे पर लोगों ने एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया। इंटरनेट यूजर्स ने कहा कि ऐश्वर्या राय कितनी फेक लग रही हैं। एक यूजर ने कहा- 'इनकी हंसी की आवाज से तो मेरे कान से खून बहने लगा' जबकि एक और यूजर ने कहा, 'मुझे लगा रितिक रोशन है'। एक और यूजर ने कमेंट में लिखा था, 'सलमान खान और करीना कपूर, मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा कि भारत में लोग उनमें क्या देखते हैं?' एक और यूजर ने लिखा- 'कितना ओवरएक्टिंग कर रही है।"
आपको बता दें, एक समय के सबसे चर्चित कपल रह चुके सलमान और ऐश्वर्या ने काफी सालों पहले ही अपनी राहें अलग कर ली थी। एक तरफ ऐश्वर्या जहां बच्चन खानदान की बहू बन गई हैं और बच्ची अराध्या की मां। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान आज भी सिंगल हैं। लेकिन उनके अफेयर के चर्चों समाचारों का बाजार हमेशा गर्म रहता है।


Click it and Unblock the Notifications