सलमान के घर के बाहर फायरिंग के बाद पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर कुछ दिन पहले गोलीबारी हुई थी और इसके बाद पुलिस भी काफी ज्यादा अलर्ट पर है। लेकिन अब इसी दौरान मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार यानी की 20 अप्रैल को धमकी भरा कॉल आया और इसके बाद पुलिस भी काफी ज्यादा चौकन्नी हो गई है।
दरअसल पुलिस को एक अनजान शख्स द्वारा फोन करके दावा किया जा रहा है की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आने वाला है और वह यहां पर एक बड़ी घटना को अंजाम भी दे सकता है। इस धमकी भरे कॉल के आने के बाद कंट्रोल रूम ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।
इसी के अलावा शुक्रवार यानी की 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक 20 वर्षीय लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आरोपी लड़के ने सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कैब बुक करवाई थी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह लड़का सिर्फ प्रैंक कर रहा था और इसके लिए उसने बिश्नोई के नाम से एक कैब बुक करवा दी थी।
हालांकि अब मुंबई पुलिस अलर्ट पर आ गई है क्योंकि 14 अप्रैल को हुए सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के बाद हर कोई काफी डरा हुआ है। दो हमलावर गोलीबारी के बाद में वहां से फरार हुए थे। हालांकि बाद में क्राइम ब्रांच द्वारा दोनों को गुजरात से अरेस्ट किया गया था। आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता (24 साल) और सागर पाल (21 साल) है।
दोनों ही आरोपियों को कच्छ से गिरफ्तार किया गया और मुंबई लाया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ही बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ले लिया। इस पर उसने कहा कि यह तो सिर्फ अभी ट्रेलर है। इंस्पायरिंग के बाद में मुंबई पुलिस ने सलमान के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications