जब चंकी पांडे ने दी थी ग्रैंड बर्थडे पार्टी, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लूट ली थी महफिल, देखें वीडियो

चंकी पांडे बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में काफी बेहतरीन भूमिका निभाई है। आज भले ही वह हिंदी फिल्मों में सुपरस्टार की गिनती में नहीं गिने जाते हैं लेकिन फिर भी एक वक्त पर उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। अब वह 61 साल के हो चुके हैं लेकिन आपको बता दें कि 35 साल पहले उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी बहुत ही शानदार तौर पर मनाई थी।
चंकी पांडे ने अपनी इस बर्थडे पार्टी में बड़े-बड़े फिल्मी सितारों को भी बुलाया था। जहां पर कई सारी हसीनाएं तो बर्थडे में काफी एंजॉय करती हुई नजर आई थी। 26 साल की उम्र में चंकी पांडे इस बर्थडे पार्टी में रॉयल अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कोट के साथ में बो पहना हुआ था और काफी स्मार्ट लग रहे थे।
इसी के अलावा चंकी पांडे की इस बर्थडे पार्टी में सनी देओल, डैनी डेंजोंगपा संगीता बिजलानी और रेखा जैसे मशहूर सितारे नजर आए थे। इस पार्टी में आने वाली सभी हसीनाओं से चंकी पांडे को बहुत ही प्यार से गले मिलते हुए देखा जा रहा है। उनकी इस बर्थडे पार्टी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिससे की पुरानी यादें भी ताजा हो रही है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल काफी ज्यादा मासूम और यंग नजर आ रहे हैं। तू वहीं दूसरी तरफ सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने सिल्क की साड़ी के अलावा बड़ी सी बिंदी और बालों में गजरा लगाए अपने लुक को कंप्लीट किया। दूसरी तरफ संगीता बिजलानी पार्टी में वेस्टर्न ड्रेस पहने और अपने बालों में उंगलियां फिराती हुई नजर आई। इस पार्टी में विनोद खन्ना ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई थी और हर कोई बॉलीवुड सितारा खूब इंजॉय करता हुआ नजर आया।


Click it and Unblock the Notifications











