..................... इस वजह से सलमान खान के घर में हुई थी फायरिंग, मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटरों से उगलवाया सच Salman Khan- Shooters did not want to kill actor, Mumbai only fear was the motive - Hindi Filmibeat

इस वजह से सलमान खान के घर में हुई थी फायरिंग, मुंबई क्राइम ब्रांच ने शूटरों से उगलवाया सच

salman khan

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने देश भर में हलचल पैदा कर दी थी। इस गोली कांड के बाद महाराष्ट्र के कई दिग्गज सलमान खान में गए थे और उनसे मुलाकात की थी। लेकिन इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और दोनों शूटर्स को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि आरोपी सलमान खान के साथ क्या करना चाहते थे। अधिकारियों का कहना था कि सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल लोगों का इरादा "सिर्फ उन्हें डराना था, उनकी हत्या करना नहीं"। इसके बाद से फैंस ने कुछ राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि सलीम खान ने भी यही बात कही थी कि वो पब्लिसिटी चाहते हैं।

क्या बोले क्राइमब्रांच के अधिकारी

समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अज्ञात अधिकारी से बात करके बताया है कि, "आरोपी ने पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की 'रेकी' की। उनका इरादा सिर्फ उसे डराने का था, उसकी हत्या करने का नहीं।'' क्राइम ब्रांच लगातार शूटिंग वाले दिन से ही मेहनत कर रहा है।

तलाश करते हुए पुलिस गुजरात के कच्छ जिले के एक गांव से दो "शूटरों" को गिरफ्तार किया। इस दौरान सागर पाल और विक्की गुप्ता नाम के दो लोग पकड़े गए थे। इसके बाद शूटरों ने अपना कुबूलनामा पुलिस के सामने रखा है।

बिजी हैं सलमान खान

घर में गोली बारी होने के बाद भी सलमान खान ने अपना काम नहीं छोड़ा है। वो लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग पर पहुंच रहे हैँ। हाल ही में एक फिल्म का ऐलान हुआ था जिसका नाम सिकंदर है। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही सलमान खान ने बताया था कि ये ईद 2025 पर रिलीज होने आ रही है। सलमान खान के फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X