'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' TRAILER- जबरदस्त एक्शन, संगीत और ड्रामा से भरपूर है सलमान खान का ईद धमाका

हर साल की तरह 2021 में सलमान खान का ईद धमाका फाइनल है। अपने मेगा एंटरटेनर के वादे के साथ, सलमान खान की अगली फ़िल्म, राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई, 2021 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है; जहां सरकार द्वारा जारी किये गए कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और साथ ही, ज़ी5 की 'पे-पर-व्यू' सर्विस ZEEPlex पर देख सकते है।

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया है, जो कि जबरदस्त एक्शन, डायलॉगबाजी और म्यूजिक से भरपूर है। ट्रेलर में अपराध की दुनिया की एक झलक दिखाई की गई है जिसके खिलाफ राधे खड़ा है।

Radhe Your Most Wanted Bhai

रणदीप हुड्डा मुख्य विलन की भूमिका निभा रहे हैं। वह ड्रग माफिया बने हैं, जिसका सामना होता है राधे से। सलमान खान और दिशा पटानी की क्यूट केमिस्ट्री फिल्म की एक और खास बात है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी हैं, जो भारत के बाद सलमान खान के साथ फिर से ऑनस्क्रीन जुड़ रहे हैं और उनका किरदार भी दिलचस्प नज़र आ रहा है।

हालिया महामारी की स्थिति के कारण, यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ के साथ मल्टी-प्लेटफॉर्म हाइब्रिड रिलीज़ के लिए तैयार है, जिसमें लगभग 40 से अधिक देशों में नाटकीय रिलीज़ और उनके 'पे-पर-व्यू' प्रसारण प्लेटफ़ॉर्म ज़ी प्लेक्स पर एक साथ रिलीज़ होने की संभावना है।

ज़ी स्टूडियो उद्योग में किसी भी फिल्म के हाइब्रिड वितरण का विकल्प चुनने वाला भारत का पहला स्टूडियो बन गया है और इसे इंडस्ट्री व सुपरस्टार के प्रशंसकों से थम्स-अप मिल रहा है। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X