बधाई हो, बालिका वधू एक्टर सुरेखा सीकरी दिमागी दौरे के बाद अस्पताल में भर्ती, को स्टार्स कर रहे मदद
बालिका वधू की प्यारी दादी सा, सुरेखा सीकरी, ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है, हालांकि वो होश में हैं। सुरेखा सिकरी आखिरी बार फिल्म बधाई हो में दिखाई दी थीं। फिल्म में वो आयुष्मान खुराना की दादी, गजराज राव की मां और नीना गुप्ता की सास के रोल में दिखाई दी थीं।
उनकी तबीयत के बारे में सुनकर बधाई हो में उनके बेटे का किरदार निभा चुके एक्टर गजराज राव ने उनके सेक्रेटरी विवेक से संपर्क किया। गजराज राव ने बताया कि सुरेखा जी की पूरी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं बधाई हो के डायरेक्टर अमित शर्मा भी लगातार सुरेखा जी के सेक्रेटरी से संपर्क कर उनकी पूरी मदद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











