आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो' - साउथ की सभी भाषाओं में बनेगी फिल्म- बोनी कपूर का ऐलान
अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो ने रिलीज होकर धमाका कर दिया और फिल्म ने सबका काफी सारा मनोरंजन किया था। इस फिल्म की सफलता का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है बल्कि एक ऐसा ऐलान हुआ है कि अब कई जगह पर फिल्म की कहाना धमाका करेगी। जी हां अब ये फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में बनने जा रही है जिसका ऐलान बोनी कपूर ने कर दिया है। बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता होंगे और सभी फिल्मों के लिए बात लगभग पक्की हो चुकी है।
आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक थी। इस बात को लेकर बोनी कपूर ने कहा कि हां में ये फिल्म साउथ लगभग सभी भाषाओं में बनाने जा रहा हूं और इसके राइट्स साउथ के लिए खरीद लिए गए हैं।

फिलहाल इस फिल्म को लेकर साउथ से किस तरह का रिएक्शन आता है ये तो देखने वाली बात होगी। आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना.. नुसरत भरूच के साथ ड्रीम गर्ल में दिखाई देंगे।
फिल्म राज शांडिल्य डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। पहले पोस्टर के साथ से ही फिल्म चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











