100-200 करोड़ तो छोड़ो इन फिल्मों ने किया ऐसा Dhamaka, साइड हो गए सलमान-शाहरुख
इन दिनों बॉलीवुड में अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों का दौर चल रहा है। जहां एक तरफ बड़े सुपरस्टार्स की बड़े बजट बकवास फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ छोटे बजट की अच्छी फिल्मों को सिर-आंखों पर बिठा रहे हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो कुछ ऐसा ही कमाल कर गई है। भारत में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाकर बड़ा धमाका किया है। इस फिल्म को कमाई के साथ-साथ ताबड़तोड़ तारीफें भी मिल रहे हैं।
[10Years: सलमान खान की सुपर Flop फिल्म, 1-2 नहीं 10 बार किए ऐसे कारनामे]
बधाई हो, स्लाईस ऑफ लाइफ फिल्म है जो कॉमेडी भले ही लेकिन बात बिल्कुल पते की कर जाती है। अमित रविंदरनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। फिल्म की कहानी भले ही सादी सी है और प्लॉट भी मामूली है लेकिन कहानी कहने का तरीका दर्शकों को छू गया।

वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान और दम लगा के हैशा जैसी शानदार फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं इस दौर में छोटे बजट की कई अच्छी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें उन फिल्मों के बारे में जो ये साबित कर चुकी हैं कि आज की ऑडिएंस को स्टारडम नहीं अच्छे कंटेंट की फिल्में चाहिए और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर गईं।


Click it and Unblock the Notifications











